{"_id":"648e0cb5faf0fe758802f9a9","slug":"bihar-national-conclave-of-examination-board-concludes-anand-kishore-said-bseb-got-national-recognition-2023-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : एग्जामिनेशन बोर्ड के नेशनल कॉन्क्लेव का समापन, आनंद किशोर बोले- BSEB को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : एग्जामिनेशन बोर्ड के नेशनल कॉन्क्लेव का समापन, आनंद किशोर बोले- BSEB को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली
Sun, 18 Jun 2023 01:12 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:12 AM IST
सार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पटना में आयोजित दो दिवसीय कॉन्क्लेव ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड 2023 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस मौके पर BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि सभी राज्यों के परीक्षा बोर्ड के लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन होने चाहिए।
विज्ञापन
सम्मानित किए गए अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पटना में आयोजित दो दिवसीय कॉन्क्लेव ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड 2010 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कॉन्क्लेव के समापन के अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सभी सम्मानित अतिथियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के परीक्षा बोर्ड के लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन होने चाहिए ताकि सभी परीक्षा बोर्डों को ऐसे आयोजनों से एक ओपन प्लेटफार्म मिले जहां परीक्षा सुधारों के संबंध में विचार विमर्श किया जा सके। आनंद किशोर ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई नई चीजों को जानने और सीखने का मौका मिला तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उन्हें प्राप्त हुई। इस अवसर पर कॉन्क्लेव में उपस्थित सम्मानित अतिथियों द्वारा आज कार्यक्रम के समापन के दौरान आनंद किशोर को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया।
इन लोगों को बनाया गया पैनल एक्सपर्ट
इस कॉन्क्लेव में कुल 23 राज्यों के 32 परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारियों ने भाग लिया। विभिन्न संस्थाओं, CENTA, NIEPA, ACER, NCTE, NCVET और CDAC के प्रतिनिधियों ने इस दो दिवसीय कांक्लेव के पैनल एक्सपर्ट के रूप में भाग लिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सभी पैनल एक्सपर्ट और कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले सभी परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, सचिव और अधिकारियों को मोमेंटो और मधुबनी पेंटिंग का अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

Trending Videos
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को मिला सम्मान
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा अपनी संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था एवं प्रक्रियाओं में तकनीक के माध्यम से कई बदलाव किए गए हैं। इस तरह विगत 5 वर्षों से देश में लगातार सबसे पहले इंटर और मैट्रिक की परीक्षाओं का परीक्षाफल जारी किया जा रहा है। पांच वर्षों से लगातार हो रहे सुधारो के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को "Prime Minister's Award for Excellence in public Administration" सम्मान मिला है। इस प्रकार समिति को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है और पटना में आयोजित इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में इतनी बड़ी संख्या में राज्यों के अध्यक्ष सचिव पदाधिकारियों के साथ-साथ सीबीएसई के अध्यक्ष एवं उसके विभिन्न विभागों के निदेशक स्तर के पदाधिकारियों का भाग लिया जाना समिति के द्वारा परीक्षा व्यवस्था में लागू सुधारो एवं राष्ट्रीय उत्सव समिति को मिली पहचान का परिचायक है।