फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Murder was done two months ago due to money transaction in Supaul accused arrested

Bihar: सुपौल में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों के लेन-देन के चलते दो महीने पहले की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 03:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 03:32 PM IST
सार

Supaul Crime News: बिहार के सुपौल जिले में करीब दो महीने पहले नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों के लेन-देन के चलते एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। मामले में त्रिवेणीगंज थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Bihar Murder was done two months ago due to money transaction in Supaul accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल की त्रिवेणीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने विद्यानंद हत्याकांड का गुरुवार को खुलासा किया। साथ ही इस हत्याकांड में वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर हत्याकांड से जुड़े दो हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया, तीन फरवरी 2023 को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा वार्ड नंबर पांच स्थित MBC नहर के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इस संबंध में त्रिवेणीगंज थाने में अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मृतक के परिजनों द्वारा मृतक की पहचान के बाद 40 साल के मृतक विद्यानंद कुमार केशवनगर जोल्हनियां वार्ड नंबर नौ, थाना पिपरा को परिजनों के हवाले किया गया था।
विज्ञापन


हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम और जिला आसूचना इकाई सुपौल टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान और साक्ष्य के आधार पर हत्याकांड में शामिल हत्यारोपी भीमपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर वार्ड नंबर तीन निवासी मुंगलाल यादव के 25 साल के बेटे पवन कुमार यादव और दूसरे हत्यारोपी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के झरकहा वार्ड नंबर आठ निवासी बाबूनन्द यादव के 24 साल के बेटे सुनील कुमार की संलिप्तता पाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला मूल रूप से नौकरी के नाम पर पैसों के लेन-देन का है। मृतक विद्यानंद कुमार ने पवन कुमार यादव और सुनील कुमार से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे। नौकरी नहीं लगवाने और नौकरी के नाम पर लिए गए पैसा वापस नहीं करने के कारण पवन कुमार यादव और सुनील कुमार के द्वारा विद्यानंद कुमार की चार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed