{"_id":"659fb83d25281c12420e5864","slug":"bihar-mp-kaushalendra-kumar-says-vote-will-not-be-given-in-the-name-of-god-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सांसद कौशलेंद्र बोले- भगवान के नाम पर नहीं मिलेगा वोट, चुनाव आते ही कुछ लोग आराधना में जुट जाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सांसद कौशलेंद्र बोले- भगवान के नाम पर नहीं मिलेगा वोट, चुनाव आते ही कुछ लोग आराधना में जुट जाते हैं
Thu, 11 Jan 2024 03:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 11 Jan 2024 03:13 PM IST
सार
भगवान के नाम पर वोट नहीं मिलेगा, जनता काम करने वालों को चुनती है। चुनाव आते ही कुछ लोग भगवान राम की आराधना में जुट जाते हैं। यह बातें नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कही।
विज्ञापन
जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी समारोह को लेकर बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी 24 जनवरी को जनता दल यूनाइटेड के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी समारोह राजधानी पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में मनाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को शताब्दी समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यकारिणी की तैयारी की बैठक बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में की गई।
विज्ञापन
बैठक में नालंदा जिला जनता दल यूनाइटेड के तमाम जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सांसद, विधायक से लेकर पार्टी के पदाधिकारियों भी शामिल हुए। वहीं, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती 24 जनवरी को मनाने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी ने आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पटना पहुंचे और इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। इसे लेकर गुरुवार को जिले के कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी को लेकर बैठक किया गया है। नालंदा से 35 से 40 हजार कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वहीं, सम्राट चौधरी के वक्तव्य पर की भाजपा की सरकार बनने पर मां जानकी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके जबाब में कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि भगवान राम यूपी में पैदा हुए और माता सीता बिहार में पैदा हुई है। भगवान राम और माता सीता यह इंतजार करेगी कि तुम हमारा मंदिर बनवाओगे, इसलिए हम तुम्हारी सरकार बनाएंगे। भगवान पहले से जान रहे हैं कि जो यहां सरकार चला रहे हैं वह भी और जो नहीं चला रहे हैं वह भी, दोनों उनके अनुयायी हैं।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि जब-जब चुनाव आता है। कुछ लोग भगवान राम का आराधना शुरू कर देते हैं। भगवान की आराधना करनी चाहिए, लेकिन चुनाव भगवान के नाम पर नहीं लड़ना चाहिए। जनता रिपोर्ट उसे ही देती है, जो उनके लिए काम करती है। ऐसा नहीं है कि भगवान राम का नाम ले लें और वोट मिल जाए। इस बार यूपी में भी सत्ता बदलेगी।
जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी समारोह के आयोजन के पीछे जनता दल यूनाइटेड का केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी है, जिसमें तीन मुख्य बातें निकलकर सामने आई हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग, राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना कराने की मांग, पिछड़ा अति पिछड़ा की छात्रवृत्ति फिर से चालू किए जाने की मांग शामिल है।