फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Mother prepared sketch of child thief, Nalanda police saved innocent, accused arrested

Bihar: मां की मदद से नालंदा पुलिस ने तैयार किया बच्ची चोर का स्कैच, छापेमारी कर मासूम को बचाया, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 09:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 Feb 2023 09:13 PM IST
सार

नालंदा पुलिस ने एक संदिग्ध महिला का स्केच जारी कर 6 माह के दुधमुंहे बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। स्केच तैयार कराने में उस बच्ची की मां का सबसे  अहम रोल है। आरोपी संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
Bihar: Mother prepared sketch of child thief, Nalanda police saved innocent, accused arrested
गिरफ्तार आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा पुलिस ने एक संदिग्ध महिला का स्केच जारी कर 6 माह के दुधमुंहे बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। स्केच तैयार कराने में उस बच्ची की मां का सबसे  अहम रोल है। आरोपी संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


क्या है मामला 
22 फरवरी को बिंद थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली एक मां के साथ खेलती 6 साल की दूधमुंही बच्ची को अज्ञात महिला चुराकर फरार हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उस संदिग्ध महिला और बच्ची का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। बच्ची की बरामदगी कराने को लेकर पीड़ित परिवार ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ़ घंटों प्रदर्शन किया था। जिसके बाद एसपी अधीक्षक अशोक मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस संदिग्ध महिला का स्केच बनवाने का आदेश दिया। साथ ही एक टीम का गठन कर इस मामले का वैज्ञानिक अनुसंधान कराया गया। पुलिस की मेहनत रंग लाई और पुलिस ने उस संदिग्ध महिला को बच्ची के साथ अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ऐसे गायब हुई बच्ची 
सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी के अनुसार बस स्टैंड के पास चुनमुन बिन्द की पत्नी सावित्री देवी अपनी 6 साल की दूधमुंही बच्ची को खेला रही थी। तभी वहां एक महिला पहुंची और उससे बातचीत करने लगी। बातचीत के दौरान उस संदिग्ध महिला ने अपना नाम रेखा देवी बताया। उसने कहा कि मैं पास में ही रहती हूँ। यह कहकर उसने सावित्री देवी कोअपनी बातों में इस तरह उलझा लिया कि वह उसे अपना ही समझने लगी। बातचीत के क्रम में ही सावित्री देवी अपने दुधमुंहे बच्ची को उसके हवाले छोड़कर अपने घर के अन्दर चली गई। लेकिन उसे क्या पता था कि जिसके भरोसे वह अपनी बच्ची को छोड़े जा रही है आज वही उसके अमानत में खयानत करने वाली है। सावित्री देवी जैसे ही घर से बाहर निकली उसकी बच्ची समेत वह महिला भी गायब हो गई थी। सावित्री देवी ने 22 फरवरी को बिंद थाना में बच्चा चोरी का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की मां ने बनवाया स्केच 
पुलिस ने स्केच बनवाने वाले को बुलाकर सावित्री देवी से उस संदिग्ध महिला के हुलिया की जानकारी लेनी शुरू की। सावित्री देवी ने उस महिला की हर एक नयन नक्श को बताना शुरू किया। और कई घंटों के अथक प्रयास के बाद जो स्केच जारी हुआ वह हैरान कर देने वाला था। पुलिस ने हू-ब-हू  उस धुंधले चेहरे को स्पष्ट कर दिया

स्केच जारी होने के चार दिन बाद महिला गिरफ्तार 
आरोपी महिला का चेहरा स्पष्ट होने के 4 दिन बाद सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी केनार गांव से रेखा कुमारी (20) पे. दिवाकर प्रसाद को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के साथ एक अन्य संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताक्ष कर रही है। पुलिस ने बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया है।


क्या कहती है पुलिस 
घटना के संबंध में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि बच्चा चोरी का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने सबसे पहले आसपास लगे सारे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और फिर तकनीकी अनुसंधान के साथ खोजबीन शुरू की। लेकिन बात बनती नहीं दिखी। फिर एसपी के निर्देश पर बच्ची की मान सावित्रीं देवी से पूछताछ करते हुए उस संदिग्ध महिला का स्केच बनवाया गया तब उस महिला की पहचान रेखा देवी के रूप में की गई जिसके बारे में पता चला कि वह सरमेरा में नजर आई है। फिर पुलिस ने उस इलाके का लोकेशन सर्चकर गांव को घेर लिया। फिर सघन तलाशी के बाद अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद उससे पूछताक्ष कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed