{"_id":"6400c436760cdef74103bba5","slug":"bihar-mob-lynching-of-a-youth-running-away-after-snatching-a-chain-in-patna-police-saved-his-life-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime : पटना के गौड़ीय मठ के पास चेन छीनकर भागते युवक को लोगों ने धुना, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime : पटना के गौड़ीय मठ के पास चेन छीनकर भागते युवक को लोगों ने धुना, पुलिस ने बचाई जान
Thu, 02 Mar 2023 09:13 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Thu, 02 Mar 2023 09:13 PM IST
सार
Crime in Patna : पटना में गौड़ीय मठ के पास बंगाली महिला की चेन छीनकर भाग रहा युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। बचने के लिए उसने चेन के दो टुकड़े कर फेंक दिए। गुस्साए लोग उसकी बेतरह पिटाई कर रहे थे। पुलिस ने जान बचा दी।
विज्ञापन
चेन छीनकर भागते समय पकड़े गए आरोपी को भीड़ से किसी तरह पुलिस ने बचाया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में विधानसभा के लगभग 700-800 मीटर दूर गौड़ीय मठ के पास बंगाली महिला की चेन छीनकर भाग रहा युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। गुरुवार रात करीब सवा आठ बजे चेन छीनकर भागने के क्रम में लोगों ने उसे घेर लिया। छिनतई के आरोप से बचने के लिए उसने चेन के दो टुकड़े कर फेंक दिए। भीड़ ने उसे दबोच लिया और गुस्साए लोग उसकी बेतरह पिटाई करने लगे। चेन का एक हिस्सा नहीं मिलने की सूचना पर भीड़ उसे और ज्यादा मारने-पीटने लगी। इसी बीच मीठापुर सब्जी मंडी की ओर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने भारी भीड़ देखकर दौड़ लगाई और किसी तरह युवक को भीड़ के हाथों से निकाला।
विज्ञापन
भीड़ ने खदेड़ कर पकड़ा
आरोपी से पूछने पर उसने अपनी पहचान इनकम टेक्स गोलम्बर निवासी स्वर्गीय चुन्नू सिंह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में दिया। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बंगाली महिला बर्गर के दूकान पर खड़ी थी, तभी अचानक एक करीब 20 साल का एक युवक आया और महिला के गले से चेन छीनकर पुल के नीचे की और भागने लगा। महिला के शोरगुल करने पर वहां मौजूद लोग आरोपी के पीछे पीछे दौड़ पड़े। भीड़ ने करीब सौ मीटर तक जाते जाते आरोपी को खदेड़ कर पकड़ कर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी के साथ साथ पीड़िता को भी पूछताछ के लिए थाना ले गई। लोगों का कहना था कि पुलिस ने आरोपी के पास से स्मैक भी बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी के परिजनों ने कहा- वह थोडा नशा जरुर करता है लेकिन चोरी नहीं करता
घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी सूरज की मां, बहन और उसका भाई भी घटनास्थल पर पहुँच गए। इनका कहना था कि मेरा सूरज थोड़ा नशा जरुर करता है लेकिन चोरी नहीं करता है। आरोपी की मां का कहना है कि उसके पास जो पैसा पुलिस ने बरामद किया है वह चोरी का पैसा नहीं है बल्कि मेरी बेटी ने दो हजार रुपया भेजा था उसी पैसा को बैंक से निकालकर सूरज को दिए थे। इनका यह भी कहना है कि सूरज उस पैसे से होली का सामान खरीदने आया था। मेरा बेटा चोर नहीं है।
विज्ञापन