फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Ministers Vijay Chaudhary, Jama Khan, Lesi Singh targeted the opposition RJD JDU Nitish Kumar

Bihar: सीएम नीतीश के इन मंत्रियों गिनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष के बारे में कहा- उनके पास मुद्दा ही नहीं

Tue, 17 Jun 2025 03:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Jun 2025 03:18 PM IST
सार

नीतीश सरकार ने मंत्रियों ने कहा गरीबी में राष्ट्रीय स्तर पर आई उल्लेखनीय गिरावट में बिहार की अहम भूमिका है। सीएम नीतीश ने विकास के काफी काम किया है। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। 

विज्ञापन
Bihar: Ministers Vijay Chaudhary, Jama Khan, Lesi Singh targeted the opposition RJD JDU Nitish Kumar
जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमत्री नीतीश कुमार पार्टी के वरिष्ठ नेता-नेत्री और बिहार सरकार के तीन मंत्रियों ने प्रेस वार्ता की। तीनों से नीतीश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। साथी ही विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, जमा खान और लेसी सिंह ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की एनडीए सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। इसलिए वह लगातार एनडीए सरकार पर सवाल उठा रहा है। 

विज्ञापन


मंत्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि विश्व बैंक द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। यह हमारे लिए विशेष प्रसन्नता का विषय है कि बिहार उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जिन्होंने इस राष्ट्रीय उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते गरीबों की आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। बिहार के विकास की चर्चा आज देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंचों पर भी हो रही है, लेकिन विपक्ष को यह प्रगति दिखाई नहीं देती। यह उनकी संकीर्ण सोच का परिचायक है। राजद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर राजद परिवारवाद जैसे विषयों पर बात करता है, तो इससे अधिक हास्यास्पद कुछ नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

कैबिनेट में सीएम नीतीश ने 20 प्रस्ताव पर लगाई मुहर, नौकरी के लिए विभागों में नए पदों का सृजन
विज्ञापन
विज्ञापन


अनर्गल आरोपों का सहारा ले रहा विपक्ष

मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह अनर्गल आरोपों का सहारा ले रहा है। लेकिन बिहार की जागरूक जनता उसकी हर चाल को नाकाम करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी, समाज के सभी वर्गों का भरोसा  नीतीश कुमार पर अटूट है।


आगामी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे
मंत्री जनाब जमा खां ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के कल्याण और उत्थान के लिए हमारे नेता नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों का सकारात्मक असर आज धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वहीं, विपक्ष की भूमिका अब केवल झूठ और भ्रम फैलाने तक सीमित रह गई है, जिसे जनता भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र में एनडीए की स्थिति लगातार मजबूत हुई है और आगामी चुनाव में हम निश्चित रूप से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई हुई थी
दरअसल, जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जनाब जमा खां ने विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं जद (यू0) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी एवं जनाब मेजर हैदर इकबाल एवं जनाब इरशाद अली आजाद भी उपस्थित थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed