फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar minister Syed Shahnawaz Hussain said Land lease rate reduction in industrial zones to attract investors

Bihar: निवेशकों को आकर्षित करने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि पट्टे की दर में कमी, उद्योग मंत्री का एलान

Thu, 21 Jul 2022 03:25 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Jul 2022 03:25 AM IST
सार

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार का औद्योगिक क्षेत्रों की भूमि पट्टे की दरों को 80 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने का निर्णय 'ऐतिहासिक' है क्योंकि यह राज्य में औद्योगीकरण की गति को और तेज करेगा।

विज्ञापन
Bihar minister Syed Shahnawaz Hussain said Land lease rate reduction in industrial zones to attract investors
बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन। - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

बिहार में उद्योग क्षेत्र में तेजी लाने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि पट्टे की दर में कमी की घोषणा की है।

विज्ञापन


80 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी की गई दर
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार का औद्योगिक क्षेत्रों की भूमि पट्टे की दरों को 80 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने का निर्णय 'ऐतिहासिक' है क्योंकि यह राज्य में औद्योगीकरण की गति को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि 54 औद्योगिक क्षेत्रों में से 15 में लीज दरों को घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया निर्णय
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 12 ऐसे क्षेत्र हैं जहां जमीन के पट्टे की कीमतों में 60 फीसदी की कमी की गई है। हुसैन ने एक बयान में कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की भूमि पट्टे की दरों को 80 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 54 औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करना अब आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि "यह एक ऐतिहासिक फैसला है। बिहार में उद्योग स्थापित करने के लिए उचित माहौल है और देशभर से निवेशक राज्य में अपना कारोबार स्थापित करने के लिए आगे आ रहे हैं।"


शाहनवाज हुसैन ने बताया कि बियाडा (BIADA) के कई औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि पट्टे की दरों को युक्तिसंगत रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में औद्योगिक भूमि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि "सरकार द्वारा बंद चीनी मिलों की 2,900 एकड़ भूमि बियाडा को हस्तांतरित करने के बाद राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए एक बड़ा भूमि क्षेत्र है और इस फैसले के बाद औद्योगिक भूमि की कीमत अब बहुत कम हो गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed