फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Minister Santosh Manjhi said- Tejashwi Yadav should thank CM Nitish, also reacted on Hemant Soren

Bihar: आईटी मंत्री बोले- इस चीज के लिए तेजस्वी को सीएम नीतीश का आभार जताना चाहिए, हेमंत सोरेन के बारे ऐसा कहा

Thu, 05 Sep 2024 04:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 05 Sep 2024 04:38 PM IST
सार

Bihar Political News : बिहार सरकार के मंत्री ने तेजस्वी यादव के आभार यात्रा से पहले उनको नसीहत दे दी। इतना ही नहीं तेजस्वी को अपने पिता के शासनकाल को याद करने के लिए भी कहा। सीएम हेमंत सोरेन के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन
Bihar: Minister Santosh Manjhi said- Tejashwi Yadav should thank CM Nitish, also reacted on Hemant Soren
मंत्री संतोष कुमार सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है और इन दिनों राजनैतिक बयानबाजियां खूब हो रही हैं। इसी क्रम में बिहार के आईटी मंत्री डाॅ. संतोष कुमार सुमन गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर जमकर हमला बोल। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार में आभार यात्रा निकालने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार करना चाहिए। इन जैसे व्यक्ति को बिहार का डिप्टी सीएम बना दिया जाता है। 

विज्ञापन

 

पहले अपने पिता के शासनकाल की समीक्षा करें

तेजस्वी यादव द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर अपराध का डाटा पोस्ट पर बिहार के आईटी मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने पिता के 15 साल के शासनकाल का डाटा निकाल कर समीक्षा करनी चाहिए। तब उन्हें जानकारी होगी कि आखिर सच क्या है? आभार यात्रा के जरिए, लोगों को जानेंगे, तब कुछ परिपक्व हो जाएंगे।

विज्ञापन

 

दौड़ में कोरोना के टीका के कारण नहीं हुई है मौत 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के आईटी मंत्री डाॅ संतोष कुमार सुमन ने झारखंड सिपाही भर्ती की दौड़ में 12 युवकों की मौत के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कोरोना टीका के कारण मौत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन लोगों को जानकारी नहीं है, वही लोग ऐसा बयानबाजी करते हैं। देश-दुनिया ने भारत के कोरोना टीका को माना है और टिका विदेशों में भी भेजा गया है। देश के 140 करोड़ जनता है। जिसमे 90% लोगों ने टीकाकरण में हिस्सा लिया है। कुछ लोग वैसे है, जो जानकारी के अभाव में ऐसी बाते करते है। उन्होंने कहा इस तरह की टिप्पणी शोभनीय नहीं है। यह लोग अपने देश को नीचा दिखाने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। ऐसे बयानों को जनता सब समझ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed