{"_id":"622e1518ab8d7767741bcbb5","slug":"bihar-minister-mukesh-sahani-on-collision-course-with-nda-in-legislative-council-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: विधान परिषद चुनाव के लिए वीआईपी ने सात उम्मीदवारों का किया एलान, 15 पर एनडीए को समर्थन देने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: विधान परिषद चुनाव के लिए वीआईपी ने सात उम्मीदवारों का किया एलान, 15 पर एनडीए को समर्थन देने का फैसला
Sun, 13 Mar 2022 09:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:30 PM IST
सार
सहनी ने एक और सूची जारी की, जिसमें उन्होंने 15 एनडीए के उम्मीदवारों का समर्थन करने की बात कही है। सूची में 11 जेडीयू, एक राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और तीन भाजपा उम्मीदवारों के नाम हैं।
विज्ञापन
मुकेश सहनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने रविवार को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने सात उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इन सातों सीटों पर भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार उतार रखे हैं। वीआईपी के उम्मीदवार जहां से नहीं हैं, वहां सहनी ने एनडीए के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सहनी ने समस्तीपुर से आदर्श कुमार, बेगूसराय-खगड़िया से जय-जय राम सहनी, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से चंदन कुमार, सारण से बालमुकुंद चौहान, रोहतास-कैमूर से गोविंद सिंह, पूर्णिया-अररिया-किशनगंज से श्यामानंद सिंह और दरभंगा से वैद्यनाथ साहनी को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
हालांकि, सहनी ने एक और सूची जारी की, जिसमें उन्होंने 15 एनडीए के उम्मीदवारों का समर्थन करने की बात कही है। सूची में 11 जेडीयू, एक राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और तीन भाजपा उम्मीदवारों के नाम हैं। यह भी कहा गया कि वीआईपी बिहार विधान परिषद के लिए होने वाले स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में एनडीए के 15 उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।
विज्ञापन
बोचहां सीट पर भाजपा नेता ने पेश किया दावा
इस बीच भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने मुकेश सहनी से इस्तीफे की मांग की है। वहीं, वीआईपी विधायक मुसाफिर पासवान के निधन से खाली हुई बोचहां सीट पर भाजपा नेता बेबी कुमारी दावा ठोक रही हैं। बेबी कुमारी इस सीट पर अपना दावा इसलिए कर रही हैं, क्योंकि मुसाफिर पासवान से पहले वही विधायक थी।
उनका कहना है कि बोचहां के लोग उन्हें आज भी वही मान सम्मान देते हैं। भाजपा ने अपनी सहयोगी वीआईपी को यह सीट दे दी थी, तो उन्होंने पार्टी के सम्मान में इस फैसला को स्वीकार कर लिया था। अब जब सीट खाली हो चुकी है, तो उस पर मेरा हक है। मैंने वहां सेवा की है और अब चुनाव लडूंगी।