फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Minister Ashok Chaudhary held a review meeting regarding bridges; action, bridge accident

Bihar: लगातार गिर रहे पुल पर नीतीश सरकार के मंत्री बोले- दोषियों की नौकरी जाएगी, ठेकेदार भी होंगे ब्लैकलिस्ट

Fri, 12 Jul 2024 03:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 12 Jul 2024 03:36 PM IST
सार

ग्रामीण कार्य विभाग में मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभाग के अधिकारी और इंजीनियर शामिल हुए। मंत्री ने भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसे रोकने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
Bihar: Minister Ashok Chaudhary held a review meeting regarding bridges; action, bridge accident
सारण में यह पुल सासंद फंड से बनाया गया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में लगातार पुल गिरने के मामलों पर सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले के लिए जांच टीम का गठन किया जा चुका है। आईआईटी रुड़की की जांच टीम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। अब तक इस मामले में छह इंजीनियर सस्पेंड हुए हैं। जो भी दोषी होंगे उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर जाएगा। इतना ही नहीं संवेदक (संवेदक) को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सभी पुराने पुलों के हेल्थ कार्ड बनाने का निर्देश
मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि ज्यादातर पुलिया सांसद के फंड से बने हैं। इनकी भी जांच चल रही है। उन्होंने सभी पुराने पुलों के हेल्थ कार्ड बनाने का निर्देश भी दिया है। दरअसल, शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग में मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभाग के अधिकारी और इंजीनियर शामिल हुए। मंत्री अशोक चौधरी ने भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसे रोकने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

 

Bihar: Minister Ashok Chaudhary held a review meeting regarding bridges; action, bridge accident
पुल गिरा। - फोटो : अमर उजाला
जानिए, कहां कब हुआ पुल हादसा
  • 18 जून- अररिया में बकरा नदी पर बना पुल ध्वस्त
  • 22 जून- सीवान में गंडक नदी पर बना पुल ध्वस्त
  • 23 जून- पूर्वी चंपारण में निर्माणाधीन पुल गिरा
  • 27 और 30 जून- किशनगंज में पुल हादसा
  • 29 जून - मधुबनी में भूतही बलान नदी पर निर्माणाधीन पुल की साइड बीम गिर गई
  • 3 जुलाई- सीवान और सारण में एक दिन में पांच-पांच पुल गिरे
  • 4 जुलाई- सारण में फिर से पुल गिरा
  • 7 जुलाई- पूर्वी चंपारण बाढ़ के पानी में दो पुलिया बह गई 
  • 12 जुलाई-  सहरसा में पुलिया बाढ़ की पानी के दबाब में बुधवार को ध्वस्त हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed