फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Mini gun factory busted, husband and wife arrested, large quantity of weapons and equipment recovered

Bihar: मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

Fri, 27 Jun 2025 08:53 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 08:53 PM IST
सार

नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पति-पत्नी की जोड़ी को गिरफ्तार किया गया।
 

विज्ञापन
Bihar: Mini gun factory busted, husband and wife arrested, large quantity of weapons and equipment recovered
पुलिस को मिली बड़ी सफलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित आशानगर मोहल्ला में पुलिस ने एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है, जो किराए के मकान में एक मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस अधीक्षक (SP) भारत सोनी ने जानकारी दी कि 26-27 जून की रात को मिली गुप्त सूचना पर सोहसराय थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने राहुल कुमार के घर में छापेमारी की, जहां किरायेदार अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक विश्वकर्मा (30) और उसकी पत्नी साक्षी (35) रह रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा शारीरिक रूप से दिव्यांग है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी की मदद से लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण और बिक्री में लिप्त था। उसका ननिहाल मुंगेर में है, जहाँ से उसने यह गैरकानूनी कारोबार सीखा।
विज्ञापन


बड़ी मात्रा में हथियार व उपकरण जब्त

पुलिस छापेमारी के दौरान घर से हथियार निर्माण से जुड़ी भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है, जिनमें शामिल हैं:

7.65 मिमी की पिस्टल (Made in USA) और दो मैगजीन

2 अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, 3 बैरल, 9 अर्धनिर्मित मैगजीन

2 पिस्टल स्लाइडर और 4 अर्धनिर्मित स्लाइडर

34 रेतियां, 9 बरमे, रिंच, हथौड़ियां, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन

लोहे की चादरें (156 पीस), छड़, पट्टियां और प्लेट

9 मिमी, 7.62 मिमी और 7.65 मिमी के जिंदा कारतूस और खोखे


यह भी पढ़ें:  मुंगेर में पानी के तेज बहाव में बह गया डायवर्सन, आवागमन ठप; कई स्कूली बच्चे फंसे
विज्ञापन



दस्तावेजों और लेनदेन की जांच भी जारी

पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इससे संभावित वित्तीय अपराधों की आशंका जताई जा रही है। एक काली-लाल रंग की डायरी भी बरामद की गई है जिसमें हथियारों की बिक्री और पैसों का हिसाब दर्ज है। पुलिस ने सोहसराय थाना में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार किसे बेचे जा रहे थे और कहीं इस नेटवर्क में अन्य लोग भी तो शामिल नहीं हैं। पुलिस जल्द ही न्यायालय से रिमांड लेकर दंपति से विस्तृत पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed