फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Married woman died under suspicious circumstances in Madhepura family members accused in laws of murder

Bihar Crime: मधेपुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने सुसराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 16 Sep 2023 05:27 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 16 Sep 2023 05:27 PM IST
सार

बिहार के मधेपुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई कर घटना की तहकीकात तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
Bihar Married woman died under suspicious circumstances in Madhepura family members accused in laws of murder
मृतका के परिजनों ने लगाया ससुराली पक्ष पर हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा जिले के भर्राही ओपी के धुरगांव वार्ड नंबर 10 में संदिग्ध स्थिति में एक महिला शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान धुरगांव वार्ड नंबर 10 निवासी अजय दास की पत्नी बबीता देवी (26) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के भाई विजेंद्र कुमार दास ने बताया कि शुक्रवार रात के करीब 9 बजे उनके बहनोई अजय दास ने फोन कर कहा कि आपकी बहन झगड़ा कर रही है। इसे अभी आकर अपने घर वापस ले जाइए। इस पर उन्होंने सुबह आने की बात कही। फिर रात के करीब तीन बजे उनकी सास ने कॉल किया और कहा आपकी बहन बबिता की तबियत बहुत ज्यादा खराब है। इसको लेकर अस्पताल जाइए। उन्होंने फिर से सुबह ले जाने की बात कहीं। इस बीच सुबह लगभग साढ़े सात बजे मृतका के ससुराल के गांव के एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि आपकी बहन की मौत हो गई है। मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध के कारण अपनी बहन की हत्या की बात बताई है। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग अक्सर बाइक की भी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इस घटना के संबंध में भर्राही ओपी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed