फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Many people fell ill after consuming filariasis medicine, Purnia News; Treatment, GMCH

Bihar: फाइलेरिया की दवा खाने से 50 से अधिक अधिक लोग पड़े बीमार, तीन की हालत गंभीर; जीएमसीएच में चल रहा इलाज

Sun, 11 Aug 2024 09:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 11 Aug 2024 09:35 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 अगस्त से शुरू की गई है। अभियान के तहत जलालगढ़ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जलालगढ़ थाना क्षेत्र रहिका गांव में फाइलेरिया की दवा बांटी गई थी। 

विज्ञापन
Bihar: Many people fell ill after consuming filariasis medicine, Purnia News; Treatment, GMCH
सदर अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में फाइलेरिया दवा खाने से 50 से अधिक अधिक लोग बीमार हो गए। इसमें तीन की स्थिति काफी गंभीर है जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में रखा गया है। घटना पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र रहिका गांव की है। जहां स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा खाने दी गई फाइलेरिया की दवा और एल्बेंडाजोल दवा खाने के तुरंत बाद ही एक-एक करके सभी लोगों को उल्टी, दस्त, सिर में चक्कर आने लगा। इसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए आधा दर्जन महिलाओं को पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां तीन महिला की स्थिति काफी गंभीर है। जीएमसीएच के ट्रामा सेंटर में डॉक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


रहिका गांव में फाइलेरिया की दवा बांटी गई थी
परिजनों ने बताया कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 अगस्त यानी शनिवार को शुरू की गई हैं। अभियान के तहत जलालगढ़ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जलालगढ़ थाना क्षेत्र रहिका गांव में फाइलेरिया की दवा बांटी गई थी। शाम में फाइलेरिया की दवा खाते ही लगभग से 50 अधिक लोगों को एक-एक कर उल्टी, दस्त, सिर में चक्कर आने लगा। जिसे गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों द्वारा इलाज के लिए जलालगढ़ पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते आधा दर्जन लोगों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बांकि का इलाज जलालगढ़ पीएचसी में जारी है। वहीं बीमार में लकारी पासवान, रितु देवी, सदन लाल पासवान, काजल कुमारी, मधु कुमारी, जयमाला देवी, गीता देवी, तेतरी देवी, विभा देवी सहित अन्य शामिल है।
विज्ञापन


डॉक्टर बोले- रोगी को डरने की कोई बात नहीं है
वहीं डबलूएचओ के डॉक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि रोगी को डरने की कोई बात नहीं है। एल्बेंडाजोल एवं फाइलेरिया की दवा खाने के बाद चक्कर आ सकती है। खबर सुनकर काफी संख्या में लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तनवीर हैदर ने बताया कि रोगी की स्थिति अब खतरे से बाहर है। इधर, खबर सुन एसडीओ पूर्णिया, अंचलाधिकारी सबीहुल हसन, प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर, पूर्व प्रमुख सदानंद झा, मुखिया प्रतिनिधि राजू दास, अनिल ठाकुर,संजीव सिंह मुस्तकीम, कामेश्वर जमादार,भरत ठाकुर, कुंदन कुणाल, चंद्रदीप पोद्दार सहित सैकड़ों लोग खबर सुनकर पहुंच गए ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed