फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Manjhi getting closer Nitish

नीतीश-मांझी फिर आ सकते हैं साथ-साथ, बनने लगे आसार

Mon, 04 Jul 2016 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Manjhi getting closer Nitish

राजनीति संभावनाओं का नाम होती है, ऐसी संभावनाएं जो कभी भी खत्म नहीं होती। ऐसी ही संभावना बनती दिख रही है बिहार की राजनीति में। जहां पहले दोस्त ‌और फिर दुश्मन बने दो नेता एक बार फिर नजदीक आते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नजदीकियां एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। मांझी नीतीश को करीब लाने की मुहिम में लगे हैं एक और पूर्व मुख्यमंत्री और किंगमेकर कहे जाने वाले लालू यादव। 
विज्ञापन


लालू ने अपने घर हुई इफ्तार पार्टी में दोनों नेताओं को संग-संग क्या बैठाया पुराने रिश्ते एक बार फिर अंगड़ाइयां लेने लगे। कुछ देर झिझकन के बाद दोनों नेताओं में जो एक बार बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो फिर घंटों तक चला। उसका असर ये रहा कि मांझी बाहर निकले तो यह कहने से नहीं चूके कि मैं आज जो कुछ भी हूं नीतीश की वजह से हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लालू की पार्टी में मुलाकात के बाद बढ़ी नजदीकियां

Bihar: Manjhi getting closer Nitish

असल में बिहार विधानसभा चुनावों से पूर्व तक मांझी और भाजपा दोनों उन्हें एक बड़ी ताकत के रूप में आंक रहे थे लेकिन चुनावों के परिणाम उल्टे पड़े तो भाजपा के लिए मांझी की अहमियत भी घट गई। पार्टी बनाकर मात्र एक सीट जीतने वाले मांझी का सियासी वजूद भी इससे कम हुआ। 

नतीजा ये हुआ कि मांझी के सामने सियासी पहचान का संकट भी बन गया। दूसरी ओर भाजपा के खिलाफ मोर्चा तैयार करने में जुटे लालू यादव भी एनडीए में दरार ढूंढने में लगे थे। इसी मुहिम में उन्होंने जीतन राम मांझी को अपने घर हुई इफ्तार पार्टी में दावत पर बुलाया। 

इसके बाद बकायदा नीतीश और मांझी के बैठने की व्यवस्‍था साथ साथ की गई। लालू की मुहिम रंग लाई और थोड़ी देर के तकल्लुफ के बाद नीतीश और मांझी एक दूसरे से नंबुदार हुए तो बातचीत का सिलसिला देर तक चला। दोनों नेताओं ने फिर इसके बाद खुलकर बातचीत की और तमाम मुद्दों पर चर्चा की। मांझी कार्यक्रम के बाहर निकले तो खबरनवीसों ने उन्हें घेर लिया। 

सवाल नीतीश कुमार से मुलाकात पर पूछा गया तो मांझी ने कहा राजनीति संभावनाओं का नाम होती है और संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती। कहा, मेरे और नीतीश जी के बीच में दूरियां कब थी, कभी नहीं। आज वो जो कुछ भी हैं नीतीश की वजह से हैं। अगर आज वो पूर्व मुख्यमंत्री हैं तो भी नीतीश की वजह से। 

इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में एक चर्चा तेज हो गई कि जब जहरीली कड़वाहट के बाद भी नीतीश और लालू यादव एक हो सकते हैं तो मांझी और नीतीश क्यों नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed