Bihar : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय बड़ा हादसा; रेलिंग गिरा, बच्ची घायल
जैसे ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर लैंड कर रहा था। उसी समय अचानक स्कूल के बगल वाले घर पर भारी संख्या में लोग हेलीकाप्टर देखने के लिए चढ़े हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर लैंड कर रहा था
हेलीकॉप्टर उतरने के महनार के लावापुर हीरानंद हाई स्कूल में हेलीपैड बनाया गया था। जैसे ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर लैंड कर रहा था। उसी समय अचानक स्कूल के बगल वाले घर पर भारी संख्या में लोग हेलीकाप्टर देखने के लिए चढ़े हुए थे। इसी दौरान घर का रेलिंग टूट कर नीचे गिर गया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं गिरने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों को हल्की-फुल्की चोट भी लगी है।
किसी तरह की कोताही न बरती जाए
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने छत को पूरी तरीके से खाली करवाया गया। उसे स्थानीय अस्पताल में इलाज परिवार वालों द्वारा करवाया जा रहा है। बता दें कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी महनार के लावापुर में हो रहे गणिनाथ मेला के उद्घाटन करने पहुंचे थे। घटना के बाद उन्होंने घायल बच्ची की स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन को निर्देश दिया कि बच्ची की इलाज के किसी तरह की कोताही न बरती जाए।