फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar mahadalit vikas mission scam, Cases on 10 person including one suspended ias and three former IAS

बिहार महादलित विकास मिशन घोटालाः एक निलंबित और तीन पूर्व आईएएस समेत 10 पर केस

Sat, 18 Jul 2020 05:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Jul 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
Bihar mahadalit vikas mission scam, Cases on 10 person including one suspended ias and three former IAS
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार सतर्कता जांच ब्यूरो (वीआईबी) ने बिहार महादलित विकास मिशन के 10 पूर्व अधिकारियों के खिलाफ 7.3 करोड़ रुपये के घोटाले में केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक निलंबित आईएएस और तीन पूर्व आईएएस हैं। रकम जालसाजी कर निजी एजेंसी को दी गई। इसके एमडी का भी नाम एफआईआर में है। एजेंसी की नियुक्ति कल्याणकारी निकाय ने अनुसूचित जाति के युवकों को ‘अंग्रेजी बोलना’ सिखाने के लिए की थी।

विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने विद्यार्थियों की कथित फर्जी प्रविष्टियां दिखाकर 2012-2016 के दौरान 7.3 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि निकाल ली। एफआईआर में निलंबित आईएएस अधिकारी एसएम राजू का भी नाम है। वह मिशन के पूर्व निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।
विज्ञापन


मिशन के निदेशकों एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों राघवेंद्र झा, राजानारायण लाल, रामाशीष पासवान और मिशन के तत्कालीन संयोजक अनिल कुमार सिन्हा एवं शशिभूषण सिंह और सहायक निदेशकों हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं बीरेंद्र चौधरी तथा पूर्व राज्य परियोजना अधिकारी देवजानी कार को भी आरोपी बनाया गया है। ब्रिटिश लिंगुआ के प्रबंध निदेशक बीरबल झा का नाम भी इसमें है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed