फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Love Story girl ran away from home with money to meet her lover in Saran

Bihar Love Story: सर, पापा मुखिया हैं मेरे, शादी करना चाहते हैं, हम किसी और से प्यार करते हैं, जानें दीजिए न

Fri, 21 Apr 2023 03:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Apr 2023 03:12 PM IST
सार

बिहार में सारण जिले से प्रेम-प्रसंग का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने घर से करीब ढाई लाख रुपये लेकर निकली, जो अपने प्रेमी से मिलने जा रही थी। फिलहाल, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने उसे पकड़ा और परिजन के हवाले किया।  

विज्ञापन
Bihar Love Story girl ran away from home with money to meet her lover in Saran
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर...पापा मुखिया हैं मेरे, शादी कराना चाहते हैं, हम किसी और से प्रेम करते हैं। हमको जाने दीजिए...प्लीज सर...प्लीज...पापा को मत बुलाइए...यह मामला मुजफ्फरपुर जंक्शन का है। यहां एक मुखिया की बेटी अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से भाग गई। पिता के द्वारा शादी के लिए जमा किया गया ढाई लाख रुपये भी लेकर चंपत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि पिता बेटी की तलाश में हाजीपुर से पटना तक खाक छानते हैं। लेकिन, वह नहीं मिली। पिता निराश होकर सगे संबंधियों को सूचना देते हैं। इसी बीच रात को पता चलता है कि बेटी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर है। उसे रेलवे पुलिस ने पकड़ा है, जिसके बाद वे भागे-भागे मुजफ्फरपुर पहुंचते हैं।
विज्ञापन


यहां वे थानाक्ष्यक्ष दिनेश साहू से मिलते हैं। वे बताते हैं कि सारण जिले में मुखिया हैं। बेटी मैट्रिक की परीक्षा दे चुकी है। वह 17 साल की है, उसके लिए लड़का ढूंढ रहे हैं। ताकि, दो से तीन साल में उसकी किसी अच्छे जगह शादी करा सकें। इसके लिए वे पैसे भी जमा कर रहे थे। करीब ढाई लाख रुपये जमा हो चुके थे। इसी बीच बेटी भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बेटी ने पुलिस को बताया कि वह किसी और से प्यार करती है। वह लड़का गुजरात में रहता है। वह दूसरे लड़के से शादी नहीं करेगी। इसलिए पैसे भी लेकर निकली। ताकि, पिता के पास पैसे नहीं रहेंगे तो शादी करने में दिक्कत आएगी।


मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार देर रात गश्त के दौरान लड़की पर नजर पड़ी थी। वह संदिग्ध दिख रही थी। उसको काफी देर से अकेले बैठा देख थाने पर बुलाया गया। जहां पूछताछ में मामला भागने का मिला। उसके पास ढाई लाख नकद रुपये थे, जिसे बरामद किया गया। फिलहाल, लड़की पिता के साथ जाने के लिए तैयार हो गई। एक पीआर बॉन्ड भरवाकर उसे पिता के हवाले सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed