फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Lok Sabha Election Phase 1 Voting: Check Poll Timing, Full Details in bihar news hindi

Lok Sabha Election : बिहार की चार सीटों पर मतदान, कई क्षेत्रों में शाम चार बजे तक ही वोटिंग होगी; जानें सबकुछ

Fri, 19 Apr 2024 04:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 19 Apr 2024 04:46 AM IST
सार

Bihar Vote Timing : बिहार की चार लोकसभा सीटों पर शुरू हो चुका है। चारों सीटों पर कहीं-न-कहीं नक्सली प्रभाव भी रहा है। ऐसे में यह जानना चाहिए कि मतदान किस समय से कब तक होगा? किसी खास जगह पर वोटिंग का समय बदला हुआ तो नहीं है...

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election Phase 1 Voting: Check Poll Timing, Full Details in bihar news hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। पहले चरण में गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई लोकसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई। इस चरण पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती, वरीय भाजपा नेता और सांसद विवेक ठाकुर, जदयू छोड़कर राजद में गए अभय सिंह कुशवाहा, कुमार सर्वजीत समेत 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। आज 92602 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन


पांच हजार से अधिक बूथ संवेदनशील

पहले चरण के चुनाव के लिए अर्ध्द सैनिक बलों की 153 कंपनियां तैनात की गई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से 4:00 बजे तक मतदान करने का समय निर्धारित है। इन इलाकों में जमीन से लेकर आसमान तक कड़ा पहरा है। इन सीटों पर पांच हजार से अधिक बूथ संवेदनशील हैं। वहीं चार लोकसभा सीटों के लिए कुल 7903 मतदान केंद्र बनाए गए। चार सीटों के लिए 76 लाख 1 हजार 629 वोटर मतदान करेंगे। 

विज्ञापन


15 विधानसभा सीट नक्सल प्रभावित
गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा लोकसभा क्षेत्र में 15 विधानसभा सीट नक्सल प्रभावित हैं। इसलिए इन इलाकों में शाम के चार बजे तक ही मतदान होगा। जबकि अन्य इलाकों में शाम के छह बजे तक मतदान होगा। नक्सल प्रभावित इलाके में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा बलों की 153 कंपनियां तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed