फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Lockdown News In Hindi: Lockdown extended in Bihar for a period of 16 days effective from 1st August

बिहार में नहीं रुक रही कोरोना की रफ्तार, 16 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Bihar Lockdown News In Hindi: Lockdown extended in Bihar for a period of 16 days effective from 1st August
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

खौफ का पर्याय बन चुके कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार में लॉकडाउन को 16 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस दौरान सरकार की तरफ से कुछ रियायतें दी गई हैं।

विज्ञापन


बिहार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अभी शॉपिंग मॉल्स, धर्म स्थल अभी नहीं खुलेंगे। रात 10 से सुबह 5 नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। दुकानों और बाजारों को समय और बाकी नियमों के हिसाब से आवश्यक प्रतिबंधों के अधीन संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, इस महामारी के मद्देनजर राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, उप-मंडल मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और राज्य के सभी नगरपालिका क्षेत्रों में 1 से 16 अगस्त तक अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सरकारी और निजी कार्यालय में सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारी को आने की मंजूरी दी गई है। अनलॉक-3 के दौरान सूबे में परिवहन विभाग की बसें नहीं चलेंगी। यह नया आदेश 1 से लेकर 16 अगस्त तक के लिए लागू किया गया है।


बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, गुरुवार को बिहार में कुल 2082 नए मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंचने वाली है। इसमें से तकरीबन सक्रिय मामलों की संख्या 16 हजार के पार है। वहीं, राज्य में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 285 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed