फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: List of Tejashwi Yadav's Samvad Yatra released; Will meet workers in these districts including Banka

Bihar: तेजस्वी यादव की संवाद यात्रा का लिस्ट जारी; बांका, गया समेत इन जिलों में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

Wed, 09 Oct 2024 04:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 09 Oct 2024 04:57 PM IST
सार

11 दिन की यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव 11 जिले जाएंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव विधानसभा क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। गया जिले में तेजस्वी यादव अपनी यात्रा का समापन करेंगे। 

विज्ञापन
Bihar: List of Tejashwi Yadav's Samvad Yatra released; Will meet workers in these districts including Banka
राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंग्ला विवाद के कारण इन दिनों चर्चा में रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिर से सुर्खियों में है। दुबई से लौटने के बाद उन्होंने बिहार भ्रमण की घोषणा कर दी है। राष्टीय जनता दल ने तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को दूसरे चरण की संवाद यात्रा नाम दिया है। राजद की ओर से इस कार्यक्रम का लिस्ट भी जारी कर दिया गया है। तेजस्वी यादव दशहरा के बाद 16 अक्टूबर से अपनी संवाद यात्रा पर निकलेंगे। इसकी शुरुआत बांका से करेंगे। 11 दिन की यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव 11 जिलों में प्रवास करेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव विधानसभा क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। गया जिले में तेजस्वी यादव अपनी यात्रा का समापन करेंगे। 

विज्ञापन


जानिए किस दिन कहां रहेंगे तेजस्वी यादव

  • 16 अक्टूबर- बांका
  • 17 अक्टूबर - जमुई
  • 18 अक्टूबर- मुंगेर 
  • 19 अक्टूबर- खगड़िया
  • 20 अक्टूबर- बेगूसराय
  • 21 अक्टूबर- लखीसराय और शेखपुरा
  • 22 अक्टूबर- नवादा
  • 23 अक्टूबर- नालंदा
  • 24अक्टूबर- जहानाबाद और अरवल
  • 25 अक्टूबर- गया
  • 26 अक्टूबर- संगठन जिला टेकारी


तेजस्वी यादव आठ दिन में चार जिला गए थे
पहले चरण में तेजस्वी यादव आठ दिन में चार जिला गए थे। तेजस्वी ने समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। समस्तीपुर में तेजस्वी के सामने ही राजद कार्यकर्ताओं ने अपने विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद तेजस्वी ने अपने विधायकों की क्लास की लगा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed