{"_id":"644ffe071e38e1915904c016","slug":"bihar-liquor-mafia-attacked-excise-department-in-nawada-jawan-injured-along-with-officer-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नवादा में उत्पाद विभाग पर शराब माफियाओं ने किया हमला, अधिकारी के साथ जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नवादा में उत्पाद विभाग पर शराब माफियाओं ने किया हमला, अधिकारी के साथ जवान घायल
Mon, 01 May 2023 11:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 01 May 2023 11:29 PM IST
सार
नवादा में शराब माफियाओं को पकड़ने गई पुलिस पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया जिसमें उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सहित दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अधिकारी और जवानों का इलाज पावापुरी के मेडिकल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
इलाजरत जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा में शराब माफियाओं को पकड़ने गई पुलिस पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया जिसमें उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सहित दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अधिकारी और जवानों का इलाज पावापुरी के मेडिकल अस्पताल में चल रहा है।
छापेमारी करने के दौरान हुआ हमला
पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पकरी बरामा थाना क्षेत्र के जलपार गांव में छापामारी करने गई थी और उसी दौरान गांव के लोगों के द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमला के दौरान पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले पर उत्पाद विभाग के अधीक्षक अनिल कुमार आजाद का कहना है कि एक अधिकारी और एक जवान पर हमला किया गया है जिसमें अधिकारिक का सिर फट गया वहीं अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
40 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई होने से धंधेबाज बौखला गए हैं। शराब धंधेबाजो के हमले से पुलिस की कार्रवाई रुकने वाली नहीं है। निरंतर शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी। इस अभियान के दौरान 40 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।