Bihar : भोजपुर कलेक्ट्रेट के DPRO दफ्तर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम, शराब पिए ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तार
भोजपुर के DPRO कार्यालय में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर शराब पिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत बेल्ट्रॉन से संबंद्ध कंप्यूटर ऑपरेटर है, एक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड का कर्मचारी और एक वेंडर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब बंदी वाले बिहार में जहां एक ओर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पदाधिकारियों, कर्मियों और राज्य की जनता को शराब न पीने के लिए शपथ दिलाते हैं, वहीं सरकारी दफ्तर में मटन पार्टी के दौरान शराब पीने की सूचना आई। उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला भोजपुर जिला के जनसम्पर्क विभाग कार्यालय का है, जहां उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर कार्यालय में शराब पिए डाटा ऑपरेटर सहित तीन कर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मियों में जिला जनसंपर्क कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर यशवंत कुमार, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कर्मचारी कमलेश कुमार और वेंडर दिलीप कुमार सिंह शामिल हैं। कार्यालय से शराब की बोतलें बरामद नहीं की गईं, जिसके आधार पर कहा गया कि तीनों कहीं और से शराब पीकर आए थे।
जनसम्पर्क पदाधिकारी ने बताया चार कर्मी मना रहे थे पार्टी
स संबंध में भोजपुर जनसम्पर्क पदाधिकारी नूर हसन ने 'अमर उजाला" को बताया कि मेरी जानकारी में उत्पाद विभाग ने चार लोगों को एक साथ पार्टी करते गिरफ्तार किया है, लेकिन जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किसने कितनी शराब पी। वहीं, भोजपुर उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष सूर्य भूषण चौधरी ने 'अमर उजाला' को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जनसंपर्क विभाग के कार्यालय में मटन और शराब की पार्टी चल रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद टीम ने बिना विलम्ब किए छापेमारी की( चार लोग मटन खा रहे थे और उनके मुंह से शराब की बू आ रही थी। इससे पहले कि कोई वहां से भाग पाता, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके से शराब की बोतल या ग्लास की बरामदगी नहीं हुई।
चार में से एक ने नहीं पी थी शराब, जांच में हुई पुष्टि
उन चारों को उत्पाद थाना लाकर उनकी जांच की गई जिसमें उन चार में से एक त्रिलोकी यादव की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। जांच के दौरान उनमें अल्कोहल नहीं पाया गया। इस वजह से यह स्पष्ट हुआ कि त्रिलोकी यादव ने शराब नहीं पी थी, इसलिए पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। जबकि यशवंत कुमार, दिलीप कुमार सिंह और कमलेश कुमार के शराब पीने की पुष्टि हो चुकी है। थानाध्यक्ष सूर्यभूषण चौधरी ने बताया कि तीनों में 91 से 97 फीसदी मात्रा अल्कोहल मापी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों पर कार्रवाई की जा रही है, कल सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।