फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Lalu Yadav's big prediction on election results of five states, said this about Modi and Nitish

Bihar: पांच राज्याें के चुनाव रिजल्ट पर लालू यादव की बड़ी भविष्यवाणी, मोदी और नीतीश के बारे में कह दी यह बात

Wed, 29 Nov 2023 06:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 Nov 2023 06:14 PM IST
सार

3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। लेकिन, इनसे पहले राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। लालू प्रसाद ने कहा कि पांच राज्यों में हम (I.N.D.I.A.) जीत रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar: Lalu Yadav's big prediction on election results of five states, said this about Modi and Nitish
लालू प्रसाद यादव - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

हाल में ही पांच राज्य (राज्यस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। लेकिन, इनसे पहले राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। लालू प्रसाद ने कहा कि पांच राज्यों में हम (I.N.D.I.A.) जीत रहे हैं। I.N.D.I. गठबंधन की बंपर जीत होगी और सभी राज्यों में हमारी जीत पक्की है। अब नरेंद्र मोदी का खेल खत्म है। यह बातें लालू प्रसाद ने दिल्ली में बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। 

विज्ञापन


नीतीश कुमार का कोई मुकाबला है क्या?
मीडिया ने जब सवाल किया कि भाजपा कह रही है कि सीएम नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार का कोई मुकाबला है क्या? नीतीश कुमार का कोई मुकाबला नहीं है। ये भाजपा वाले फालतू बात करते रहते हैं।
विज्ञापन


जमीन के बदले नौकरी घोटाला में सुनवाई टली
बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली में हैं। जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए टल गई है। कोर्ट से आरोपी पक्ष की ओर से स्क्रूटनी करने के लिए समय की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने इन्हें समय दे दिया। जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में घोटाला केस में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की थी। इसमें राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed