फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Laborer dies after falling from under-construction building, contractor accused of negligence

Bihar: निर्माणाधीन भवन से गिरकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

Tue, 05 Dec 2023 05:06 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 05 Dec 2023 05:06 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों ने भवन निर्माण की जांच कराने की मांग की गई है। मृतक मजूदूर की पहचान जिले के रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी पंचायत के वार्ड संख्या 10 वीरता टोला गुलरिया निवासी मुंशरिफ अंसारी के पुत्र 24वर्षीय सज्जाद अंसारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Bihar: Laborer dies after falling from under-construction building, contractor accused of negligence
निर्माण मजदूर की मौत। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सीतामढ़ी में सदर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन से गिरकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा करीब 60 फीट ऊंचाई से गिरने की वजह से हुआ। घटना को लेकर ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने भवन निर्माण की जांच कराने की मांग की गई है। मृतक मजूदूर की पहचान जिले के रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी पंचायत के वार्ड संख्या 10 वीरता टोला गुलरिया निवासी मुंशरिफ अंसारी के पुत्र 24वर्षीय सज्जाद अंसारी के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक अपने अपने नाना के साथ रहकर सदर अस्पताल के नए निर्माणाधीन भवन में मजदूरी का काम कर रहा था। मृतक का पिता प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने कहना है कि बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के इतने बड़े भवन का निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। जिसके लापरवाही से आज एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शशिकांत सिंह नामक ठेकेदार द्वारा उक्त भवन का निर्माण कराया जा रहा है। मजदूरी कर रहे साथी अनीश कुमार ने बताया कि भवन में लिफ्ट का काम चल रहा था, इस दौरान युवक नीचे आ गिरा। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उसे एसकेएमसीएच भेजा गया। एसकेएमसीएच ले जाने के दौरान के ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना को लेकर मुंशी देवेश कुमार से पुछताछ की गई तो उसने कुछ भी बताने से मना करते हुए निकलते बना। घटना के बाद से कार्य स्थल के काम को बंद करके उसके सभी कर्मी गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed