फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Know about the assets of BJP candidates from Patna Sahib, Pataliputra; Ramkripal, Ravi Shankar Prasad

Lok Sabha Election 2024: पटना साहिब-पाटलिपुत्र सीट से भाजपा के प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति? जानें सब कुछ

Sat, 11 May 2024 09:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 May 2024 09:58 AM IST
सार

अचल संपत्ति के बारे में जो जानकारी भाजपा प्रत्याशी ने दी है, उसमें उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 71 लाख 88 हजार रुपये की कृषि योग्य भूमि और नोएडा में गैर कृषि सी-133 है। कॉर्मिशियल संपत्ति सात करोड़ रुपये की है। 
 

विज्ञापन
Bihar: Know about the assets of BJP candidates from Patna Sahib, Pataliputra; Ramkripal, Ravi Shankar Prasad
भाजपा प्रत्याशी रामकृपया यादव और रविशंकर प्रसाद। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना साहिब और पाटलिपुत्र सीट से भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवारों (रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव) ने अपना नामांकन पर्चा भर दिया। दोनों नेताओं ने नामाकंन के साथ हलफनामा भी दिया। इसमें अपनी-अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। आइए जानते हैं दोनों नेताओं कितने संपत्ति के मालिक हैं...

विज्ञापन


जानिए, रविशंकर प्रसाद की संपत्ति के बारे में
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब सीट से वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के पास 30 करोड़ 32 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं उनकी पत्नी मायाशंकर प्रसाद के बाद पौने तीन करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास 550 ग्राम सोना है। बाजार में इसकी कीमत 37.54 लाख रुपये है। इनके पास 35 हजार कैश है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री के पास 20 ग्राम सोना है। इसकी बाजार में कीमत 1.36 लाख रुपये है। चार लाख 38 हजार कैश है। इनके पास दो चार पहिया वाहन वहीं इनकी पत्नी के पास भी दो चार पहिया है। अचल संपत्ति के बारे में जो जानकारी भाजपा प्रत्याशी ने दी है, उसमें उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 71 लाख 88 हजार रुपये की कृषि योग्य भूमि और नोएडा में गैर कृषि सी-133 है। कॉर्मिशियल संपत्ति सात करोड़ रुपये की है। 
विज्ञापन


जानिए, रामकृपाल यादव की संपत्ति के बारे में
वहीं पाटलिपुत्र लोकसभा सीट वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव एक करोड़ 60 लाख 41 हजार की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास एक लाख 38 हजार कैश है। वहीं उनकी पत्नी के पास 75 हजार कैश है। बैंक में जमा और जेवर मिलाकर रामकृपाल यादव के बाद सात लाख तीन हजार और इनकी पत्नी के बाद 10 लाख 74 हजार रुपये है। जमीन और भवन की बात करें तो राम कृपाल यादव के बाद एक करोड़ 52 लाख रुपये और पत्नी के पास एक करोड़ एक करोड़ 55 लाख रुपये की संपत्ति है। पिछले पांच साल में रामकृपाल यादव ने 17 लाख रुपये कर्ज सूद समेत चुकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed