{"_id":"63d74a0f2e06be56bc4ee8f8","slug":"bihar-kidnapping-of-minor-girl-student-in-saran-according-to-family-members-love-jihad-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सारण में नाबालिग छात्रा का अपहरण, परिजनों के अनुसार लव जिहाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सारण में नाबालिग छात्रा का अपहरण, परिजनों के अनुसार लव जिहाद
Mon, 30 Jan 2023 10:09 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:09 AM IST
सार
सारण से ट्यूशन पढ़ने जारही एक नाबालिग छात्रा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया।स्थानीय पुलिस ने आरोपित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथे आरोपित को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। परिजन लव जेहाद की भी आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
सारण में नाबालिग छात्रा का अपहरण, परिजनों के अनुसार लव जिहाद
- फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण से ट्यूशन पढ़ने जारही एक नाबालिग छात्रा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटना की सूचना देते हुए अवतार नगर थाना में चार युवकों को आरोपित करते हुए अपहरण का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि इस कांड में नामजद चौथे आरोपित की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि नाबालिग कंचन (परिवर्तित नाम ) अपने घर से ट्यूशन के लिए जा रही थी, तभी चार युवकों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया। परिजनों का कहना है कि सभी आरोपित दूसरे धर्म के हैं। परिजन लव जेहाद की भी आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद का मिला लोकेशन
इस संबंध में अवतार नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कंचन अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। ट्यूशन पढ़ने जाने के क्रम में उसका अपहरण किया गया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने नामजद चार आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। थानाध्यक्ष का यह भी कहना है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो अपराधियों का लोकेशन हैदराबाद मिला। उसके बाद वहां पर तहकीकात की गई तब हैदराबाद पुलिस ने एक युवक को वहां से गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की भी बरामदगी हो गई है। हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है।
विज्ञापन