Bihar News : जीतनराम मांझी ने किया एलान, 20 सीटों पर लड़ेंगे विधान सभा चुनाव; तेजस्वी को भी दे दी नसीहत
Bihar : लोक सभा चुनाव में चार सीट जीतकर लाने वाले जीतन राम मांझी ने बिहार विधान सभा चुनाव में 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव को भी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की तुलना अपने पिता से न करें।
विस्तार
नीतीश कुमार से अपने पिता की न करें तुलना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं वाले तेजस्वी प्रसाद यादव के बयान पर जीतन राम मांझी ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव अपने पिताजी लालू प्रसाद से तुलना नीतीश कुमार का कर रहे हैं? जिस चश्मा से वे नीतीश कुमार को देख रहे हैं, उनको यह मालूम होना चाहिए कि बिहार में पिछले 20 साल से जितना विकास का कार्य नीतीश कुमार की अगुवाई में हुआ है उतना कार्य कभी नहीं हुआ था। उन्होंने तेजस्वी प्रसाद यादव को कहा कि वे जिस नजरिया से नीतीश कुमार को देखते हैं बिहार की जनता ठीक उसके विपरीत नीतीश कुमार को विकास की नजरिया से देख रही हैं।
पूर्व डीएसपी के साथ शिक्षक भी बने हम के सदस्य
पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के शकूराबाद बाजार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर शिक्षक सुनील कुमार एवं पूर्व डीएसपी प्रशांत भूषण श्रीवास्तव ने हम की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हम पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।