फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Jitan Ram Manjhi accuses Tejashwi Yadav of rigging; Manoj Jha gave statement; Jan Vishwas Yatra, RJD

Bihar : मांझी ने बताया नीतीश सरकार में क्या हेरफेर कर रहे थे तेजस्वी, मिला जवाब- बिहार का व्याकरण बदल दिया

Mon, 26 Feb 2024 03:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Feb 2024 03:29 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार का व्याकरण बदल दिया है। लोग अब मंदिर-मस्जिद नहीं सुनना चाहते हैं। उन्हें नौकरी चाहिए। बिहार में नौकरी मतलब तेजस्वी। भरोसा मतलब तेजस्वी। बेहतर अस्पताल मतलब तेजस्वी। 

विज्ञापन
Bihar: Jitan Ram Manjhi accuses Tejashwi Yadav of rigging; Manoj Jha gave statement; Jan Vishwas Yatra, RJD
जीतन राम मांझी और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक ने सनसनीखेज बयान देकर लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने जन विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि तेजस्वी यादव ने ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर 50-50 लाख रुपये वसूले। और, इसके जरिए उन्होंने करोड़ों रुपये कमाए। हालांकि, सही वक्त पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी भनक लग गई और खेला होने से बच गया। इधर, तेजस्वी यादव पर लगे इन आरोपों के बाद राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव पर जनता को भरोसा है। आज राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार का व्याकरण बदल दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


तेजस्वी की यात्रा में हर जाति और हर समुदाय की भागीदारी
राज्यसभा सांसद और लालू प्रसाद के करीबी मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा का मैं 20 फरवरी से हिस्सा रहा हूं। मैं कई साल से राजनीति में हूं। कई जगह गया हूं। ऐसा जनसैलाब नहीं देखने को मिला। तेजस्वी यादव अब तक 22 जिले कवर कर चुके हैं। और, हर जिले में पहले सभाएं हुईं। सभाओं के बाद यह तय किया गया कि आगामी रैली के मद्देनजर अब रोड शो किया जा रहा है। सोमवार सुबह जब हमलोग पटना से चले तो रात से ढाई बजे सुपौल पहुंचे। इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा का व्याकरण क्या है? हर जाति और हर समुदाय की भागीदारी है। युवाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है। भपटियाही में रात के डेढ़ बजे महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह अपने आप में बदलाव का संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद बोले- बिहार में नौकरी मतलब तेजस्वी
राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार का व्याकरण बदल दिया है। लोग अब मंदिर-मस्जिद नहीं सुनना चाहते हैं। उन्हें नौकरी चाहिए। बिहार में नौकरी मतलब तेजस्वी। भरोसा मतलब तेजस्वी। बेहतर अस्पताल मतलब तेजस्वी। तेजस्वी यादव ने लोगों का दिल जीत लिया है। रसोइया, आंगनबाड़ी, सेविका, आशा, ममता के मानदेय में बढ़ोतरी की बात हो रही है। यह बदलाव लोकतंत्र के लिए उचित है। बिहार के लिए उचित हैं। इस बदलाव का परिणाम आगामी लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed