फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : JDU party MLC Niraj kumar targeted rjd party tejaswi yadav weapon man Iftar party purnea bihar police

Bihar News: जदयू ने उठाया सवाल, पूछा- तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में हथियार वाला युवक कौन था

Wed, 26 Mar 2025 10:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 26 Mar 2025 10:15 AM IST
सार

RJD Party: नेता प्रतिपक्ष लगातार सता पक्ष पर लॉ एंड ऑर्डर के फेल होने की बात कहते दिखते हैं। लेकिन एक वीडियो के वायरल होने के बाद अब जदयू के एमएलसी ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव से पूछा है कि देसी कट्टा वाला कौन था?

विज्ञापन
Bihar : JDU party MLC Niraj kumar targeted rjd party tejaswi yadav weapon man Iftar party purnea bihar police
जदयू एमएलसी नीरज कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जदयू विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाये हैं। नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव अपराधियों का खुलेआम संरक्षण करते हैं। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को बेलगछी, बायसी, पूर्णिया में आयोजित उनके दावत-ए-इफ्तार में एक युवक कट्टा लेकर पहुंचता है और तेजस्वी यादव इस बात की सूचना पुलिस को देने के बजाय वहां उपस्थित पुलिसकर्मी उस हथियार को छुपाने काम करता है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar Board 2025 Result: आईएएस अफसर बनना चाहती है सेकंड स्टेट टॉपर अंतरा खुशी, पिता बोले- मेरा मान बढ़ाया
विज्ञापन


इस सन्दर्भ में नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से इस मामले में कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव से पूछा है कि तेजस्वी यादव ये बताएं कि वो अपराधी कौन था, जो उनकी मौजूदगी में खुलेआम कट्टा लहरा रहा है? तेजस्वी यादव ये बताएं कि आपकी आंखों के सामने सारी बातें हो रही थी तो आपने पुलिस को सूचना नहीं देकर ऐसा जघन्य अपराध क्यों किया, कारण स्पष्ट करें? तेजस्वी यादव दावत-ए-इफ्तार में पहुंचे ऐसे लंपट किस्म के लोग का नाम सार्वजनिक करें। ये बताएं कि वह अपराधी किसका साथी है और उसे वहां कौन लेकर गया था? नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को इन सवालों का जवाब देना चाहिए अन्यथा ये माना जाएगा कि वो हथियार लहराने वाले के संरक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed