{"_id":"5fcdee2592cbc5686303c517","slug":"bihar-jdu-mlc-got-threat-call-from-pakistan-on-the-name-of-chota-shakeel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जदयू एमएलसी को पाकिस्तान से मिली धमकी, छोटा शकील का नाम लेकर कहा- आरएसएस संग ज्यादा उठ-बैठ रहे हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जदयू एमएलसी को पाकिस्तान से मिली धमकी, छोटा शकील का नाम लेकर कहा- आरएसएस संग ज्यादा उठ-बैठ रहे हो
Mon, 07 Dec 2020 02:32 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
गुलाम रसूल बलियावी
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार विधान परिषद के सदस्य और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुस्लिम नेता को पाकिस्तान से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फोन करने वाले छोटा शकील का नाम लिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ उठने-बैठने पर आपत्ति जाहिर की। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, धमकी वाले नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, जदयू के मुस्लिम नेता गुलाम रसूल बलियावी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। रविवार दोपहर (6 दिसंबर) करीब एक बजे उनके पास एक कॉल आया। कॉल ने खुद को डॉन छोटा शकील का भाई बताया। उसने गुलाम रसूल बलियावी से पूछा कि तुम बलियावी बोल रहे हो? एमएलसी ने हां में जवाब दिया तो सवाल पूछा गया कि तुम छोटा शकील को जानते हो?
विज्ञापन
आरएसएस का नाम लेकर दी धमकी
कॉलर ने जदयू नेता से कहा कि मैं पाकिस्तान से छोटा शकील का भाई बोल रहा हूं। तुम बहुत जल्दी जान जाओगे कि छोटा शकील कौन है। आजकल संघ के लोगों के साथ बहुत ज्यादा उठना-बैठना हो रहा है।
विज्ञापन