फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar JDU MLA was seen walking in underwear and vest in Tejas train when passengers interrupted they started beating

हद कर दी: अंडरवियर-बनियान में घूमने वाले जेडीयू विधायक ने दी सफाई, बोले-मेरा पेट खराब है

Fri, 03 Sep 2021 09:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 03 Sep 2021 09:13 AM IST
सार

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल तेजस में यात्रा के दौरान अंडरवियर व बनियान पहनकर घूम रहे थे। यात्रियों ने उन्हें इस हरकत के लिए टोका तो वे मारपीट पर अमादा हो गए। 

विज्ञापन
Bihar JDU MLA was seen walking in underwear and vest in Tejas train when passengers interrupted they started beating
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने बयानों से राजनेता अपना आचरण तो दिखा ही देते हैं, लेकिन अब बिहार के सत्तारूढ़ दल जेडीयू के विधायक ने कुछ ऐसी हरकत की है कि उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और सभी कह रहे हैं कि अब तो हद ही कर दी। 
विज्ञापन


ये विधायक कोई और नहीं बल्कि अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल हैं। इन दिनों इनकी एक तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है, जिसमें विधायक सिर्फ अंडरवियर और बनियान में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


तेजस राजधानी एक्सप्रेस के अंदर की है तस्वीर
बताया जा रहा है कि विधायक गोपाल मंडल की जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह पटना से नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस की है। जानकारी के मुताबिक जेडीयू विधायक ट्रेन के कोच ए-1 में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब पटना से चली तबतक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन जैसे ही ट्रेन ने कोईलवर पार किया विधायक अंडरवियर और बनियान में आ गए और इधर-उधर घूमने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों से की बदसलूकी व मारपीट
ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने जब विधायक को इस हरकत के लिए टोका तो वे यात्रियों से बदसलूकी पर अमादा हो गए और मारपीट करने लगे। उनके साथ दो लोग और सफर कर रहे थे। उन्होंने पहले तो कुछ नहीं कहा, लेकिन जब मामला बढ़ने लगा तो बीचबचाव करने आ गए। मामला सामने आने के बाद रेलवे का बयान आया है। रेलवे का कहना है कि कुछ यात्रियों ने इस पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मामला बढ़ गया था। टीटीई व आरपीएफ ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।

विधायक बोले मेरा पेट खराब था
सोशल मीडिया पर अंडरवियर व बनियान में फोटो वायरल होने के बाद जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का भी बयान आया है। विधायक का कहना है कि यात्रा के दौरान मेरा पेट खराब था। इसलिए मैं अंडरवियर व बनियान में घूम रहा था। 

 
इस्तीफा लें नीतीश 
विधायक गोपाल मंडल की तस्वीर वायरल होने के बाद आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ये तस्वीरें देख रहे हों तो वे इनसे तुरंत इस्तीफा लें। इस संबंध में जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने किसी भी टिप्पणी से इंकार कर दिया है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed