Bihar : जदयू की पूर्व सांसद मीना सिंह भाजपा में, बोलीं- नीतीश ने अपनी पार्टी को धोखा दिया तो छोड़ आई
JDU Ex MP Meena Singh in BJP : भोजपुर-शाहाबाद के कद्दावर सांसद रहे अजीत कुमार सिंह की 2007 में हादसे में मौत के बाद उनकी पत्नी मीना सिंह को जदयू ने संसदीय चुनाव में उतारा था। दो टर्म जदयू से सांसद रहीं मीना सिंह ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता दल यूनाईटेड (JDU) की पूर्व सांसद मीना सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। भोजपुर-शाहाबाद के कद्दावर नेता और सांसद रहे अजीत कुमार सिंह की 2007 में हादसे में मौत के बाद उनकी पत्नी मीना सिंह को जदयू ने संसदीय चुनाव में उतारा था। 2008 से 2014 तक, दो टर्म जदयू से सांसद रहीं मीना सिंह ने रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में अपने बेटे विशाल सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मीना सिंह ने कहा कि वह नीतीश कुमार का साथ नहीं छोड़तीं, लेकिन वही जब अपनी पार्टी जदयू को धोखा देकर राजद के जंगलराज को लाने में जुट गए तो कोई रास्ता नहीं बचा।
तीन मार्च को कुशवाहा की तरह बोलते हुए निकली थीं
पूर्व सांसद मीना सिंह ने तीन मार्च को जदयू छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने जदयू छोड़कर नई पार्टी 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा की तरह कहा था कि "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति उनकी पूरी आस्था थी, लेकिन अब वह अपनी पार्टी के प्रति आस्थावान नहीं हैं। उन्होंने जंगलराज के युवराज के साथ इस बार केवल हाथ नहीं मिलाया, बल्कि सत्ता पूरी तरह सौंप दी है। कुर्सी पर नीतीश कुमार भले बैठे हैं, लेकिन राज राजद और उसके राजकुमार तेजस्वी यादव का चल रहा है।" रविवार को बापू सभागार में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए मीना सिंह ने कहा कि "भाजपा ने जदयू के साथ मिलकर बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया था और अब राजद के जंगलराज में साथ दे रहे जदयू को सत्ता से हटाने के लिए वह भाजपा के साथ आई हूं। बिहार के लोगों को चिंताएं घटाने के लिए और कानून का राज स्थापित करने के लिए भाजपा ही बिहार में इकलौता विकल्प है।"