फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: JD(U) candidate in the fray in both the by-election seats, NDA leaders show solidarity

बिहार: उपचुनाव वाली दोनों सीटों पर जदयू प्रत्याशी मैदान में, राजग नेताओं ने दिखाई एकजुटता

Fri, 01 Oct 2021 10:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 01 Oct 2021 10:34 PM IST
सार

बिहार में सत्तारूढ़ राजग ने एकजुटता प्रदर्शित की है। जदयू व भाजपा नेता लंबे समय बाद शुक्रवार को एक मंच पर आए और विपक्ष के खिलाफ हुंकार भरी।

विज्ञापन
Bihar: JD(U) candidate in the fray in both the by-election seats, NDA leaders show solidarity
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने जा रहा है। शुक्रवार को सत्तारूढ़ राजग ने इनके लिए अपने प्रत्याशी तय कर दिए। भाजपा ने दोनों सीटें जदयू को दी हैं, क्योंकि पहले भी ये जयदू के पास ही थीं। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के वक्त भाजपा व जदयू के नेताओं ने मंच साझा कर एकजुटता प्रदर्शित की।

विज्ञापन


पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में ये दोनों सीटें जदयू ने जीती थीं। ये विधायकों के निधन के कारण रिक्त हुई हैं। तारापुर सीट विधायक मेवालाल के कोरोना से निधन के कारण रिक्त हुई है। तारापुर से राजीव कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। कुशेष्वर सुरक्षित सीट है। इन नामों की घोषणा के वक्त जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह लल्लन व बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जैसवाल मौजूद व अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन

वहीं कुशेष्वर अस्थान सीट से दिवंगत विधायक शशि भूषण हजारी के बेटे अवध भूषण हजारी को टिकट दिया गया है। शशि भूषण की दिल्ली के एक अस्पताल में हेपेटाइटिस बी के इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दोनों सीटों के लिए आठ अक्तूबर तक नामांकन और 30 अक्तूबर को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सीटें फिर जीतने का दावा
इस मौके पर राजग के दिग्गजों ने एक स्वर में कहा कि हम दोनों सीटें फिर से जीतेंगे। दोनों पर लंबी अवधि से जदयू का कब्जा है। इस बार भी दोनों सीटों पर जदयू के उम्मीदवार ही हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन ने कहा कि विपक्ष के लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन जीत इस बार भी राजग की ही होगी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी इस मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed