{"_id":"5fcb2681e0f51c3c2b20d80b","slug":"bihar-jamui-the-family-beaten-the-lover-who-had-gone-to-meet-his-minor-girlfriend-both-got-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पहले पीटा, फिर कराई दोनों की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पहले पीटा, फिर कराई दोनों की शादी
Sat, 05 Dec 2020 12:00 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला थाना इलाके में प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल, यहां एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे जमकर पीटा गया, लेकिन बाद में दोनों की शादी करा दी गई। दरअसल, नाबालिग की शादी के चलते इस मामले में लोगों की नजरें बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बांका जिले के चांदन इलाके के गोविंदपुर गांव में रहने वाले एक लड़के को जमुई जिले के सिमुलतला इलाके के लेटवा गांव की नाबालिग लड़की से प्यार हो गया। इस बार लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो वह परिजनों के हत्थे चढ़ गया। परिजनों ने पहले उसे जमकर कूटा, लेकिन बाद में ग्रामीणों ने लड़की के घरवालों की सहमति से टेलवा बाजार मध्य विद्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से उनकी शादी करा दी।
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने के दौरान हुआ अफेयर
जानकारी के मुताबिक, ट्यूशन पढ़ने के दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था। गुरुवार को दोनों प्रेमी-प्रेमिका टेलवा बाजार में मिले तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और धुन डाला। इसके बाद लड़की के घरवालों ने फैसला किया कि दोनों की शादी करा दी जाए।
विज्ञापन