{"_id":"650669afd88cd6ec23021b6b","slug":"bihar-ips-vinay-samastipur-police-arrested-rosera-chairman-candidate-in-sitting-deputy-chairman-murder-case-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पार्षद प्रत्याशी गिरफ्तार; जीतने की डील में पैसे लेकर भी साथ नहीं दिया तो उप मुख्य पार्षद को मरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पार्षद प्रत्याशी गिरफ्तार; जीतने की डील में पैसे लेकर भी साथ नहीं दिया तो उप मुख्य पार्षद को मरवाया
Sun, 17 Sep 2023 08:21 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 17 Sep 2023 08:21 AM IST
सार
बिहार के समस्तीपुर में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रोसड़ा के उपमुख्य पार्षद पति हत्याकांड का खुलासा किया है। जिसमें मुख्य पार्षद प्रत्याशी को गिरफ्तार किया गया। जीतने की डील में पैसे लेकर भी साथ नहीं दिया तो उप मुख्य पार्षद को मरवाया।
विज्ञापन
रोसड़ा पुलिस ने किया हत्याकांड़ का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर पुलिस ने रोसड़ा के डिप्टी चेयरमैन मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। यह हत्या चुनावी रंजिश में नहीं, वोटो की सेटिंग के लिए हुई डील को तोड़ने के कारण हुई। चेयरमैन प्रत्याशी को जिताने के लिए पैसे लिए, हराने के लिए काम किया तो मरवा दिया।
विज्ञापन
रोसड़ा के उपमुख्य पार्षद पति अरुण महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। अरुण की हत्या नगर परिषद चुनाव में एक गुट ने अरुण को धोखेबाज बताते हुए पांच लाख रुपये की सुपारी देकर कराई। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान रोसड़ा थाने के कटहरबन्नी के शशिधर झा के पुत्र राजा झा उर्फ साकेत कुमार, पंजियार टोला के विष्णुदेव मंडल के पुत्र राजेश कुमार मंडल उर्फ खन्ना और मिठनपुरा मुजफ्फरपुर देवेंद्र सहनी के पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई है। जिसके पास एक देसी पिस्टल, दो कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोबाइल, विक्की का घटना के दौरान पहना गया शर्ट और जूता भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
नगर परिषद चुनाव बना हत्या का कारण
एसपी विनय तिवारी ने रोसड़ा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विगत नगर परिषद चुनाव में अभियुक्त राजा झा उर्फ साकेत कुमार, चेयरमैन पद पर तथा मृतक अरूण कुमार उर्फ अरुण महतोवाईस चेयरमैन पद पर चुनाव लड़े थे। दोनों के बीच आपसी समझौता हुआ था कि आप मुझे वाईस चेयरमैन पद के लिए सपोर्ट कर दीजिए, मैं आपको चेयरमैन पद पर सपोर्ट कर दूंगा। दोनों ही चुनाव जीत जायेंगे। समाझौता के तहत राजा झा उर्फ साकेत झा ने अरुण महतों को पांच लाख रूपये चुनाव लड़ने के लिए दिये। लेकिन चुनाव से दो-तीन दिन पहले मृतक अरुण महतो द्वारा राजा झा को सपोर्ट न कर वर्तमान चेयरमैन श्यामबाबू को सपोर्ट कर दिया गया। जिस कारण राजा झा उर्फ साकेत कुमार 1300 (तेरह सौ) वोट से चुनाव हार गया। चुनाव हारने की रंजिश में राजा झा ने अरुण महतो की हत्या करने की योजना बनाई ।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर जेल में बंद सुभाष से साधा संपर्क, पांच लाख की दी सुपारी
एसपी ने बताया कि राजा झा पूर्व में एक हत्या के मामले में मुजफ्फरपुर जेल में बंद था। जहां उसकी जान-पहचान सुभाष झा से हुई। मुजफ्फरपुर जेल से जमानत पर छूटने के बाद राजा झा वापस रोसड़ा आ कर जमीन का कारोबार करने लगा। इसी बीच अपराधकर्मी सुभाष झा इसी वर्ष अप्रैल माह में राजा झा के घर पर आया। सुभाष झा ने राजा झा को कहां कि मुझे कोई बहुत बड़ा सा काम चाहिए। राजा झा पूर्व से चुनावी रंजिश के अरूण महतो की हत्या करवाने की फिराक में था। राजा झा ने अरुण महतो की हत्या करने की सुपारी पांच लाख में सुभाष झा को दे दी। सुभाष झा को अग्रिम के राशि के रूप में तीन लाख रुपये राजा झा ने दे दिये। दो लाख रुपये घटना के बाद सुभाष झा को दरभंगा के दिल्ली मोड़ पर पहुंचाया।
सुभाष ने दो अन्य साथी के साथ बनाई पूरी योजना
एसपी ने बताया कि सुभाष झा राजा झा के कहने पर अपने दो साथियों मो अवरार (गरौल थाना क्षेत्र) विक्की कुमार, मिठनपुरा से सम्पर्क कर घटना की योजना बनायी। पांच सितंबर को को मो अवरार अपने साथी विक्की के साथ मुजफ्फरपुर से अपने लाल और काले मैलेम्बर मोटर साईकिल से दलसिंहसराय पहुंचा। जहां मुख्य शूटर सुभाष झा के साथ रात्रि दलसिंहसराय में ही रुका। 06 सितंबर को को तीनों शूटर एक ही मोटर साईकिल से दलसिंहसराय से रोसड़ा पहुंचे। रोसड़ा बाजार पहुंचने पर सुभाष झा ने हम दोनों को एक चाय की दूकान पे बैठा कर रहने के लिए कमरा खोजने के लिए चला गया। सुभाष झा पहले से कई बार रोसड़ा आता जाता था। इसलिए उसको पूरे इलाके की जानकारी थी। सुभाष झा ने 1500 रुपये में एक लॉज में कमरा बुक कराया और हम दोनों के साथ वहीं रुका। मुख्य साजिशकर्ता राजा झा के कहने पर राजा झा का एक अन्य साथी अमन कुमार उर्फ छोटू और राजेश मंडल दोनों एक बैग में घटना करने के लिए हथियार लेकर सुभाष झा की बतायी जगह पर पहुंचे। साथ ही सुभाष झा को हथियार मुहैया कराया।
सात सितंबर को दिया घटना को अंजाम
सात सितंबर को तीनों मोटर साइकिल से पहले सुबह में स्टेडियम पहुंचे। उसके बाद गांधी चौक के पास स्थित एक नास्ते की दूकान पर जा कर रुकें। मृतक अरुण महतो के आने-जाने की गतिविधि की संबंध में सूचना का इन्तजार करने लगे। फोन आने पर हम तीनों हथियार लेकर अरुण महतो के घर के पास पहुंचे। मृतक अरुण महतो पैदल ही सड़क से गुजर रहे थे। तभी सुभाष झा ने अरूण महतो पर गोली चला दी और हम तीनों भाग गये। मो अवरार हेलमेट पहने हुए मोटर साईकिल चला रहा था। जबकि मैं बीच में बैठा हुआ था। वहीं, सुभाष झा मोटर साईकिल के पीछे बैठा हुआ था। हम तीनों घटना करने के बाद दलसिंहसराय की ओर भाग निकले। मैंने अपना पिस्तौल रहुआ पेट्रोल पम्प के पास झाड़ी में फेंक दिया। बाकी हथियार सुभाष झा अपने साथ ले गया।