फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar intellectuals wrote letter to bihar governor demanding action on violence in benga

बंगाल में हिंसा रोकने के लिए उठी आवाज: बिहार के बुद्धिजीवियों ने राज्यपाल फागू चौहान को लिखा पत्र

Thu, 03 Jun 2021 10:25 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Jun 2021 10:25 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देशभर में इसकी चर्चा जोरों पर है। इसी बीच बिहार से भी अब आवाज उठनी शुरू हो गई है। राज्य के कुछ हस्तियों ने इस बाबत राज्यपाल को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Bihar intellectuals wrote letter to bihar governor demanding action on violence in benga
फागू चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद जारी हिंसा को लेकर अब बिहार ने भी कार्रवाई की मांग की है। बिहार के 25 बुद्धजीवियों ने राज्यपाल फागू चौहान को पत्र लिखकर बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद जारी हिंसा को रोकने की मांग की है। इस पत्र की प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी भेजी गई है।

विज्ञापन


बुद्धिजीवियों की ओर से लिखे गए पत्र में इस बात का उल्लेख है कि बंगाल हिंसा ने संविधान, संवैधानिक संस्थाओं और भारतीय लोकतंत्र में हमारे दृढ़ विश्वास को झकझोर कर रख दिया है। बंगाल में चुनाव के दौरान और उसके बाद अभी तक 23 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 3886 लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। राज्य के 3000 गांव हिंसा से प्रभावित हैं। पीड़ितों की संख्या 70 हजार से भी ज्यादा है । हजारों लोग आज भी पड़ोसी राज्य में शिविर में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में  इन लोगों की घर वापसी और पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की जरूरत है।
विज्ञापन


पत्र के जरिए राज्यपाल से यह भी मांग की गई है कि राज्य सरकार की ओर से हिंसा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खासकर पुलिस की ओर से पीड़ित व्यक्तियों को कोई मदद नहीं मिल रही है। ऐसे में ये लोग डरे और सहमे हुए हैं। लिहाजा दोषियों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा रोकने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
बुद्धिजीवियों ने राज्यपाल को लिखे पत्र में जारी हिंसा रोकने की मांग की है। साथ ही आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की अपील की है। वहीं हिंसा के शिकार हुए परिवारों के लिए मुआवजे की भी मांग की है।


अलग-अलग क्षेत्रों के 25 बुद्धिजीवियों ने लिखा पत्र
बिहार के राज्यपाल को पत्र लिखने वालों में अलग-अलग क्षेत्रों के 25 बुद्धिजीवी शामिल हैं। इनमें पद्मश्री से सम्मानित 5 शख्सियत डॉ. नरेंद्र प्रसाद, डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. श्याम शर्मा, डॉ. आरएन सिंह और डॉ. विमल जैन हैं। इसके अलावा पूर्व जस्टिस राजेन्द्र प्रसाद, कथक नित्यांगना और पूर्व IPS शोभना नारायणन, पूर्व थल सेनाध्यक्ष ले. जनरल अशोक चौधरी, IMA के अध्यक्ष डॉ. सहजानंद कुमार और पूर्व डीजीपी डीएन गौतम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed