{"_id":"679cac0f8bc7c7fb420b878b","slug":"bihar-in-supaul-college-students-were-seen-giving-exams-by-stealing-from-guide-principal-bihar-exam-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: इस कॉलेज में गाइड से चोरी कर परीक्षा देते दिखे छात्र, प्राचार्य बोले- बच्चों को पढ़ने का टाइम नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: इस कॉलेज में गाइड से चोरी कर परीक्षा देते दिखे छात्र, प्राचार्य बोले- बच्चों को पढ़ने का टाइम नहीं मिला
Fri, 31 Jan 2025 04:25 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 31 Jan 2025 04:25 PM IST
सार
Supaul news: सुपौल के राघोपुर स्थित केएन डिग्री कॉलेज में स्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्र गुरुवार को परीक्षा में सामूहिक नकल करते देखे गए। अब वीडियो सामने आने के बाद बीएन मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
चोरी कर उत्तर लिखते दिखे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में परीक्षाओं में कदाचार अब कोई नई बात नहीं रह गई है। परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतें अक्सर सामने आती रही हैं। ताजा मामला बिहार के सुपौल जिला अंतर्गत राघोपुर से सामने आया है। जहां राघोपुर के केएन डिग्री कॉलेज से सामूहिक नकल की तस्वीरें सामने आई हैं। कॉलेज भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के अधीन आता है। जहां गुरुवार को ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय वीरपुर के स्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्रा परीक्षा दे रहे थे। लेकिन इस दौरान छात्र-छात्राएं गाइड, गैस पेपर और चीट की मदद से उत्तर लिखते नजर आए। वही परीक्षा हॉल में मौजूद वीक्षक मूकदर्शक बने रहे।
केंद्राधीक्षक और पर्यवेक्षक को नोटिस जारी कर दिया गया
गुरुवार को स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा का सातवां दिन था और साहित्य विषय की परीक्षा हो रही थी। दूसरी पाली में छात्र-छात्राएं खुलेआम किताबें उलट कर उत्तर लिख रहे थे। जब दोपहर करीब ढाई बजे मीडियाकर्मी परीक्षा केंद्र पहुंचे तो हर कक्ष में परीक्षार्थी बिना किसी भय के गाइड और चिट के सहारे उत्तर लिखते दिखे। जैसे ही मीडिया कर्मियों ने परीक्षा में हो रही धांधली को कैमरे में कैद करना शुरू किया, वीक्षक हरकत में आए और छात्रों को फटकारने लगे। अचानक परीक्षा केंद्र में अफरातफरी मच गई और छात्र-छात्राएं जल्दबाजी में अपनी चीट और गाइड छिपाने लगे। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और देर शाम केंद्राधीक्षक और पर्यवेक्षक को नोटिस जारी कर दिया गया है। बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी इस पत्र में दोनों को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
प्राचार्य बोले- पहले हमसे मिलते तो आपके सामने चोरी नहीं होती
केएन डिग्री कॉलेज से सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर पूरे सिस्टम को शर्मसार किया है। हालांकि इस बाबत जब कॉलेज के प्राचार्य प्रमोद खिरहरी से सवाल किया गया, तो उनका बयान बेशर्मी भरा था। उनकी दलील थी कि छात्रों को पढ़ने का समय नहीं मिला, क्योंकि एडमिशन और फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक साथ हुई थी। वह इतने पर भी नहीं रुके। मीडिया कर्मियों को ही प्रोटोकॉल का ज्ञान देते हुए कहा कि मीडिया को पहले प्राचार्य कक्ष में आना चाहिए था, ताकि उन्हें सम्मान मिलता और छात्र उनके सामने चोरी नहीं करते। बहरहाल उनका यह बयान कॉलेज प्रशासन की उदासीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को उजागर करता है। अब देखना यह है कि मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन क्या कार्रवाई करती है।