फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar In Nalanda pregnant woman was beaten up by her in laws her parents accused her of murder for dowry

Bihar: नालन्दा में गर्भवती के साथ ससुराल पक्ष ने की मारपीट, मायके वालों ने लगाया दहेज के खातिर हत्या का आरोप

Thu, 21 Sep 2023 01:07 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 21 Sep 2023 01:07 PM IST
सार

बिहार के नालंदा में गर्भवती महिला के साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट की। जिससे महिला के मौत हो गई। 10 दिन पहले नवजात की मौत हुई थी। महिला के पीहर पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराली पक्ष ने दहेज की खातिर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Bihar In Nalanda pregnant woman was beaten up by her in laws her parents accused her of murder for dowry
नालन्दा में गर्भवती के साथ ससुराल पक्ष ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में संदिग्ध हालत में एक गर्भवती महिला की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। मामला लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गगन दीवान मोहल्ले का है। मृतका की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के गोनवापर गांव निवासी बंटी यादव की पत्नी सारो देवी (20) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान मोहल्ला निवासी इंद्रदेव यादव ने बताया कि साल 2021 में उन्होंने अपनी बेटी सारो देवी की शादी मानपुर के रहने वाले बंटी यादव से की थी। उस वक्त भी हैसियत के हिसाब से सारा सामान दिया गया था। बाबजूद शादी के बाद से ही दो लाख की मांग ससुराली परिवार लगातार कर रहा था। नहीं देने पर अक्सर उनकी बेटी के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। करीब 15 दिन पहले भी गर्भावस्था में उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई। उसके बाद मायके लाकर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


ससुराल वाले गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर 15 दिन पहले उसे मायके छोड़ चले गए थे। इसके बाद 10 दिन पहले प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। उसके बाद इलाज के क्रम में महिला की भी मौत गुरुवार की सुबह निजी क्लिनिक में हो गई। लहेरी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मायके वाले दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed