{"_id":"63eb6d3b8d8b34ee0d0bf251","slug":"bihar-in-motihari-the-surveillance-team-arrested-the-headmaster-red-handed-taking-a-bribe-of-rs-15-000-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोतिहारी में निगरानी टीम ने हेडमास्टर को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोतिहारी में निगरानी टीम ने हेडमास्टर को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Tue, 14 Feb 2023 04:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 14 Feb 2023 04:45 PM IST
सार
मोतिहारी में निगरानी ने एक हेडमास्टर को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी हेडमास्टर त्रिभूवन शाह मोतिहारी के पताही प्रखंड के बोकाने गांव स्थित ब्रजबिहारी लाल प्लस टू स्कूल के हेडमास्टर हैं।
विज्ञापन
मोतिहारी में निगरानी टीम ने हेडमास्टर को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
- फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में निगरानी ने एक हेडमास्टर को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी हेडमास्टर त्रिभूवन शाह मोतिहारी के पताही प्रखंड के बोकाने गांव स्थित ब्रजबिहारी लाल प्लस टू स्कूल के हेडमास्टर हैं। हेडमास्टर त्रिभुवन साह पर आरोप है कि वे एक सेवा निवृत HM मो. सफीउल्लाह से नो ड्यूज देने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। पीड़ित सफीउल्लाह ने इस बात की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत मिलने पर निगरानी ने जाल बिछाया और आरोपी त्रिभुवन साह को ब्रजबिहारी लाल प्लस टू स्कूल विद्यालय में ही 15 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। निगरानी टीम आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले पटना के लिए रवाना हो गई।
पीड़ित सेवा निवृत शिक्षक ने दिसम्बर में की थी शिकायत
पूर्वी चंपारण के फेन्हारा टोला पोखरिया निवासी सेवा निवृत शिक्षक मो. सफीउल्लाह ने 30 दिसंबर 2022 को त्रिभूवन शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि अंतिम वेतन प्रमाण पत्र (L.PC) एवं अनआपत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। निगरानी ने मामले की जांच की जिस्मेवं आरोप सत्य पाया गया। जिसके बाद निगरानी ने धावा दल का गठन किया और 15 हजार रुपये घूस लेते हेडमास्टर को गिरफ्तार किया।