फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar In Darbhanga woman filed case of dowry harassment against her husband and in-laws

Bihar: दरभंगा में महिला ने पति सहित सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया, जानें पूरा मामला

Thu, 28 Sep 2023 06:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 06:09 PM IST
सार

बिहार में दरभंगा जिले से दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। यहां दहेज पीड़ित महिला ने अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar In Darbhanga woman filed case of dowry harassment against her husband and in-laws
लहेरिया सराय थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में पस्थापित डॉक्टर के खिलाफ उसकी पत्नी ने लहेरिया सराय थाने में दहेज प्रताड़ना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने अपने पति सहित ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि पहले उसे करंट लगाकर और फांसी लगाकर मारने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में एक विवाहिता पर उसके परिवार वाले ने जानलेवा हमला कर दिया है, जिसे गंभीर हालात में इलाज के लिए डीएमडीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता प्रियंका कुमारी ने अपने ससुराल वालों पर लहेरिया सराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में अपने पति डॉ चंदन कुमार, सास, ससुर, देवर सहित परिवार के अन्य लोगों पर दहेज की खातिर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट की रहने वाली महेश्वर प्रसाद सिंह की पुत्री प्रियंका कुमारी ने कहा है कि उनकी शादी मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के केवलपट्टी के रहने वाले डॉ चंदन कुमार सिंह से अप्रैल 2022 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में उनके पिता के द्वारा 24 लाख रुपये का चेक दिया गया था। जबकि 27 लाख रुपये का सोने-चांदी के जेवरात व अन्य समान के साथ चार चक्का गाड़ी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शादी के बाद कुछ दिनों तक दांपत्य जीवन ठीक चल रहा था,  परंतु कुछ दिन बाद ही उनके पति, सास आशा देवी, ससुर सुरेंद्र प्रसाद सिंह व देवर नंदन कुमार सिंह दहेज के रूप में शहर में एक कट्ठा जमीन खरीदने के नाम पर 40 लाख रुपये की मांग करने लगे। उसकी पूर्ति नहीं करने पर उनके ससुराल वाले बुरी तरह मारपीट करते थे।


इस बात को लेकर कई बार आपसी स्तर बातचीत कर मामले को सलटा लिया गया, लेकिन प्रियंका पर लगातार जमीन खरीदने के लाइट मायके से पैसा लाने को प्रेसर दिया जाता था। इस बीच कई बार उसके साथ मारपीट किया गया। इस संबंध में लहेरिया सराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि महिला द्वारा दिये गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed