{"_id":"63e70c936afe771f3d0fb82a","slug":"bihar-in-begusarai-criminals-shot-a-drug-dealer-the-attack-happened-two-years-ago-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में अपराधियों ने बिजली दुकानदार को किया गोली से छलनी, दो साल पहले भी हुआ था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में अपराधियों ने बिजली दुकानदार को किया गोली से छलनी, दो साल पहले भी हुआ था हमला
Sat, 11 Feb 2023 09:03 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 11 Feb 2023 09:03 AM IST
सार
बेगूसराय में बैखौफ तीन अपराधियों ने एक बिजली दुकानदार को गोली से छलनी कर दिया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र रोड स्थित कृष्णा ट्रेडर्स की है। मृतक कृष्णा कुमार पर दो वर्ष पूर्व भी अपराधियों ने दिनदहाड़े हमला किया था जिसमें वह घायल हुए थे।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करवाते परिजन
- फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बैखौफ तीन अपराधियों ने एक बिजली दुकानदार को गोली से छलनी कर दिया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र रोड स्थित कृष्णा ट्रेडर्स की है। मृतक राजेंद्र रोड निवासी श्याम सुंदर लोहारिका के पुत्र कृष्णा कुमार(37) थे।
विज्ञापन
दुकान के स्टाफ के सामने हुई वारदात
प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल वाहिद ने बताया कि वह कृष्ण कुमार का स्टाफ है। मृतक कृष्णा अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे। बाइक से दो अपराधी दुकान पर आए और रुपया की मांग करने लगे। अचानक इस तरह से अपराधियों के द्वारा करने से कृष्णा डर गए। भयभीत कृष्णा जैसे ही जेब से रुपये निकालने लगे, तभी उन दोनों अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल वाहिद ने बताया कि अपराधियों ने लगभग 8 से 10राउंड फायरिंग किए।अचानक फायरिंग होते ही आसपास के दुकानदार दुकान बंद कर भागने लगे। वहीं बेखौफ अपराधी हत्या कर हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। कृष्णा कुमार के शरीर में पांच गोली लगी है। गोली लगते ही कृष्णा कुमार सड़क पर गिर पड़े। घायलावास्था में आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पहले भी उनपर हुआ था हमला
स्थानीय लोगों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी कृष्णा कुमार पर अपराधियों ने दिनदहाड़े हमला किया था जिसमें वह घायल हुए थे। फिलहाल इस घटना के बाद दुकानदारों में काफी आक्रोश है। स्थानीय दुकानदारों में काफी दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है।वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस निजी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
क्या है कारण
इस हत्या के पीछे का कारण क्या है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस भी फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कृष्ण कुमार का जमीनी विवाद है और शायद इसी वजह से उनकी हत्या की गई है।