फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: In Aurangabad, bus collides with truck parked at Line Hotel; One dead, more than 12 passengers injured

Bihar News: झपकी आने पर बस चालक ने लाइन होटल पर खड़े ट्रक में मारी टक्कर; एक की मौत, 12 से अधिक यात्री घायल

Sun, 27 Oct 2024 01:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 27 Oct 2024 01:34 PM IST
सार

दीपावली और छठ महापर्व को लेकर अपने घर जाने के लिए रांची से प्रयागराज जाने वाली बस से शनिवार की रात बैठे थे। सुग्गी पेट्रोल पंप के पास चालक को झपकी आने से वाहन असंतुलित हुआ और उसने वही पर एक होटल पर पूर्व से खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bihar: In Aurangabad, bus collides with truck parked at Line Hotel; One dead, more than 12 passengers injured
हादसे के बाद बस की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 जीटी रोड पर औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में सुग्गी स्थित पेट्रोल पंप के पास लाइन होटल पर पहले से खड़े ट्रक में एक बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस द्वारा ट्रक में टक्कर मार देने का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। इसी वजह से बस के असंतुलित होने से ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मदनपुर थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से  सभी घायलों को इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया।

विज्ञापन


औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया
डॉक्टरों ने कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कराने के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सैयदाबाद थाना के बजहारा टोले मिश्रणपुर निवासी रंगलाल कुमार के पुत्र सुरज कुमार (31) के रुप में की गई है। मृतक बस का सह चालक था। वही घायलों में उतर प्रदेश के देवरिया जिले के समीर धनिया निवासी मनोज कुमार, संतोष कुमार व शैलेश कुमार, प्रयागराज निवासी दिवाकर पांडेय, रायबरेली निवासी आकाश चौधरी, कानपुर निवासी सिद्धार्थ तिवारी, पोईवां डिहरी निवासी जितेन्द्र यादव की पत्नी देवकी देवी, तेंदुई बालुगंज निवासी उमेश कुमार की पत्नी पूजा कुमारी, बारुन थाना के जानपुर निवासी दिलीप कुमार की पत्नी आरती कुमारी, गायत्री देवी तथा संगीता देवी, प्रयागराज निवासी अम्बुज तिवारी और उनकी पत्नी पल्लवी पांडेय, प्रमोद कुमार, औरंगाबाद निवासी परितोष कुमार, रेणु देवी, सुरेश कुमार, विकास कुमार आदि शामिल है।
विज्ञापन


दीपावली और छठ को लेकर आ रहे थे घर
घायल दिवाकर पांडेय और आकाश सौरी ने बताया कि वह लोग रांची में काम करते हैं। दीपावली और छठ महापर्व को लेकर अपने घर जाने के लिए रांची से प्रयागराज जाने वाली बस से शनिवार की रात बैठे थे। सुग्गी पेट्रोल पंप के पास चालक को झपकी आने से वाहन असंतुलित हुआ और उसने वही पर एक होटल पर पूर्व से खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ एसआई सुरेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, पप्पू कुमार पासवान सहित गश्ती दल में शामिल पुलिस अधिकारी की पुलिस टीम फ़ौरन घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को थाना पुलिस की गाड़ी में तथा अस्पताल की एम्बुलेंस से अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां घायलों का इलाज हुआ। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बस के सह चालक सूरज कुमार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और सभी घायलों का इलाज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed