फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Horrific road accident on NH in Purnia, 5 including 2 children died; everyone was going to procession

Bihar : NH पर भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चे समेत 5 की मौत; बारात जा रहे थे सभी, खड़े ट्रक से टकराई कार

Sat, 03 Jun 2023 06:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Jun 2023 06:07 PM IST
सार

Purnia News: बाराती अररिया से खगड़िया जा रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया में NH पर खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आज होने वाली शादी भी टल गई।

विज्ञापन
Bihar: Horrific road accident on NH in Purnia, 5 including 2 children died; everyone was going to procession
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल थे। घटना पूर्णिया के मरंगा थाना इलाके की है। शनिवार रात खगड़िया में शादी थी। अररिया से बाराती अर्टिगा कार में बैठकर खगड़िया जा रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया में हाईवे पर खडे़ ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पांचों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मरने वालों में गुलजबी (8), सोफिया (12), अब्दुल जलील (50), मो. सम्मद (60) और इश्तियाक (37) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर है
परिजनों का कहना है कि जोकीहाट निवासी मो. हासिम के बेटे असलम की शादी शनिवार को खगड़िया बंधेरा गांव में होने वाली थी। बाराती खगड़िया जा रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया में भीषण हादसा हुआ। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर ट्रक खड़ा कर रखने के कारण ही हादसा हुआ। बाराती गाड़ी के ड्राइवर जब तक संभल पाता, अचानक ट्रक्कर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed