फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Hooch Deaths : Liquor ban in bihar.three people died due to drinking alcohol in Darbhanga. police denied

Bihar Hooch Deaths : शराब पीने से दरभंगा में 3 मौत; छापेमारी में कारोबारी गिरफ्तार, फिर भी पुलिस कर रही इंकार

Tue, 17 Oct 2023 10:52 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 17 Oct 2023 10:52 AM IST
सार

Liquor ban in bihar : शराब पीने से दो दिनों में अब तक तीन मौत हो चुकी है। एसएसपी ने छापेमारी कर शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। मृतक की बेटी लगातार बयान दे रही है कि इन लोगों ने शराब पीया था लेकिन पुलिस अब तक इस बात को मानने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
Bihar Hooch Deaths : Liquor ban in bihar.three people died due to drinking alcohol in Darbhanga. police denied
शराब से मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र के मकसुदपुर गांव में हुई जहरीली शराब से मौत के बाद दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने बीती रात इलाके में भारी  छापामारी की। जानकारी के मुताबिक कुछ धंधेबाजों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। लालटून सहनी की बेटी पार्वती देवी ने एक शराब कारोबारी विकलांग विनोद दास का नाम बताया था, जिसे पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस इस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन

 

Bihar Hooch Deaths : Liquor ban in bihar.three people died due to drinking alcohol in Darbhanga. police denied
छापेमारी करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शराब से अब तक तीन मौत 
दरभंगा में शराब पीने से दो दिनों में अब तक तीन मौत हो चुकी है। सोमवार को दो लोगों की मौत हुई थी जिसमें रुस्तमपुर गांव निवासी संतोष दास और भुखला सहनी थे, जबकि लालटून सहनी और अर्जुन दास सहित तीन लोग अस्पताल में इलाजरत थे। मंगलवार को दरभंगा के डीएमसीएच में इलाज के दौरान लालटून सहनी की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Hooch Deaths : Liquor ban in bihar.three people died due to drinking alcohol in Darbhanga. police denied
दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कर रही इंकार 
इस सम्बंध में एसएसपी अवकाश कुमार का कहना है कि हायाघाट थाना क्षेत्र के मकसुदपुर गांव में कुछ लोगों की बिमारी से मौत होने की सूचना मिली है। इस सूचना पर पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगो से भी पूछताछ की है। बीमार लोगों के परिजनों से भी घटना की जानकारी ली गई है। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि मृतक के परिवार के लोगों ने शराब पीने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति अभी डीएमसीएच में इलाजरत है जबकि एक व्यक्ति समस्तीपुर अस्पताल से ठीक होकर घर लौट गया है। अभी हमलोग जांच कर रहे हैं। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि शराब पीने से मौत हुई है इस बात की न तो मैं पुष्टि कर रहा हूँ और न ही खंडन कर रहा हूँ, फिलहाल जारी है।

विज्ञापन

Bihar Hooch Deaths : Liquor ban in bihar.three people died due to drinking alcohol in Darbhanga. police denied
अब सिर्फ आंसू रह गये - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों ने कहा शराब पीने से हुई है मौत 
डीएमसीएच में इलाज के दौरान डॉक्टरों  का कहना है कि भर्ती होने के समय इलाजरत लालटून सहनी ने डॉक्टर को शराब पीने की बात कही थी। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग के डॉक्टर ने लालटून सहनी के पुर्जा पर अल्कोहल का भी जिक्र किया है। पुर्जे पर यह भी लिखा है कि मरीज 25 वर्षों से शराब पी रहा था। इतना साक्ष्य होने के बाद भी दरभंगा पुलिस यह मानने को तैयार नहीं कि तीनों मौत शराब पीने से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed