फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Home Minister Amit Shah address meeting in Vaishali today on CAA live updates news

अमित शाह बोले, बिहार में चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा

Thu, 16 Jan 2020 09:28 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 16 Jan 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Bihar Home Minister Amit Shah address meeting in Vaishali today on CAA live updates news
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार के वैशाली में जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जो हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन पाकिस्तान और बांग्लादेश में थे, वह अब तीन प्रतिशत भी नहीं बचे हैं। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि बिहार में चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


शाह बोले, नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

इस दौरान अमित शाह ने कहा- मैं सभी अटकलों को खारिज करते हुए फिर साफ कर देना चाहता हूं कि बिहार में चुनाव नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। भाजपा और जदयू साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस-ममता पर हमला 

गृह मंत्री ने कहा कि राहुल बाबा और लालू यादव बताएं वह कम कैसे हुए। उन्होंने सीएए के विरोध कर रहे विपक्ष को लेकर कहा कि सीएए के विरोध में कांग्रेस-ममता एंड कंपनी ने देश में दंगे करवाए हैं। मैं बिहार के मुस्लिमों को बताने आया हूं कि सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन कराकर गलत किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं के धर्म परिवर्तन कराए गए, उनकी हत्याएं कराई गईं, इसलिए वह यहां आने को मजबूर हुए हैं। 

गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में मंदिर-गुरुद्वारे तोड़े गए। इसलिए वहां से लोग प्रताड़ित होकर यहां आए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था 26 सितंबर 1947 को कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाला हर हिंदू और सिख भारत आ सकता है। उसे नौकरी और आश्रय देना आजाद भारत की जिम्मेदारी है। 

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि गांधी जी की इस बात को नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, कृपलानी जी और मौलाना आजाद ने भी दोहराया। कांग्रेस वाले हमारी नहीं मान रहे अपने नेताओं की तो मान लें।

गौरतलब हो कि इससे पहले अमित शाह सीएए पर दिल्ली, जोधपुर, गांधीनगर और जबलपुर में सभाएं कर चुके हैं। शाह की इस जनसभा में राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी संबोधित करेंगे। 


 

सीएए पर जदयू साथ, लेकिन एनआरसी का कर रही विरोध
फिलहाल बिहार में एनडीए की सरकार है। भाजपा के नेता जहां एनआरसी के पक्ष में हैं, लेकिन जदयू को यह बात मंजूर नहीं है। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह साफ कह चुके हैं कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा। राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के मुद्दे पर सोमवार को नीतीश ने विधान परिषद में कहा था कि इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed