{"_id":"63aaf7696909f7675711213c","slug":"bihar-holiday-for-elections-but-not-for-everyone-who-will-get-it-tomorrow-who-will-not-know-from-this-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार: चुनाव की छुट्टी है, मगर सभी की नहीं...किन्हें कल मिलेगी, किन्हें नहीं...जान लें इस खबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: चुनाव की छुट्टी है, मगर सभी की नहीं...किन्हें कल मिलेगी, किन्हें नहीं...जान लें इस खबर से
Tue, 27 Dec 2022 07:17 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:17 PM IST
सार
वोटिंग के मद्देनजर राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने चुनाव की तारीख को सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित कर रखा है। लेकिन, बुधवार को चुनाव है...यह कहकर पूरे बिहार के कर्मी छुट्टी पर नहीं बैठ सकते।
विज्ञापन
दूसरा और अंतिम चरण का मतदान 28 दिसंबर को।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में दूसरे चरण का नगर पालिका आम निर्वाचन बुधवार 28 दिसंबर को है। वोटिंग के मद्देनजर राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने चुनाव की तारीख को सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित कर रखा है। लेकिन, बुधवार को चुनाव है...यह कहकर पूरे बिहार के कर्मी छुट्टी पर नहीं बैठ सकते। सिर्फ निर्वाचन क्षेत्रों में ही बुधवार को अवकाश रहेगा। एनआई एक्ट के तहत भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा, लेकिन यह सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में लागू होगा, जहां बुधवार को मतदान होना है।
विज्ञापन
जहां अवकाश रहेगा, उन 8 जिलों के क्षेत्र की सूची। शेष अगली स्लाइड में।
- फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार 28 दिसंबर को राज्य के 23 जिलों के 68 नगर निकायों में चुनाव होना है। इनमें 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद् और 49 नगर पंचायत हैं। चुनाव के लिए 7088 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां अवकाश रहेगा, उन 8 जिलों के क्षेत्र की सूची। शेष अगली स्लाइड में।
- फोटो : अमर उजाला
इस बार पहली दफा वोटर सीधे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद (नगर निगमों में मेयर व डिप्टी मेयर) चुन रहे हैं। पहले चरण में यह प्रयोग हो चुका है। जहां तक दूसरे चरण के मतदान का सवाल है तो गया जिले के डोभी और फतेहपुर नगर पंचायत में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक ही मतदान होगा, शेष सीटों पर शाम 5 बजे तक वोट पड़ेंगे।
जहां अवकाश रहेगा, उन 7 जिलों के क्षेत्र की सूची।
- फोटो : अमर उजाला
मतदाता अपने बूथ की जानकारी इस लिंक के जरिए ले सकते हैं-
http://sec.bihar.gov.in/ForPublic/SearchElectroralRollR.aspx
http://sec.bihar.gov.in/ForPublic/SearchElectroralRollR.aspx