फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar hindi news : Two schoolgirls missing in Darbhanga found after three days,Bihar police.

Bihar hindi news : दो लापता स्कूली छात्राएं तीन दिन बाद मिली, पुलिस ने बताई यह बात

Wed, 09 Aug 2023 08:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 09 Aug 2023 08:33 AM IST
सार

Bihar hindi news : दरभंगा जिला में निजी विद्यालय की लापता दो स्कूली छात्राएं तीन दिन बाद मंगलवार की शाम बरामद कर ली गई हैं। दोनों छात्राएं रविवार को अपनी दोस्त के बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकली थी और रास्ते से ही गायब हो गई थी।
 

विज्ञापन
Bihar hindi news : Two schoolgirls missing in Darbhanga found after three days,Bihar police.
घटना की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में निजी विद्यालय में पढ़ने वाली दो स्कूली छात्राएं रविवार को गायब हो गई थी। अब पुलिस ने दोनों छात्राओं को तीन दिन बाद मंगलवार की शाम को  बरामद कर लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि दोनों छात्राएं रविवार को अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकली थी और रास्ते से गायब हो गई थी। अब दोनों को बरामद कर लिया गया है।  

विज्ञापन


खुद थाने में हुई उपस्थित
इस मामले में विश्वविद्यालय थाना की पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। लेकिन इस बीच दोनों लापता छात्राएं मंगलवार की देर शाम लहेरियासराय थाना पर उपस्थित हो गई। पुलिस का कहना है कि पुलिसिया दबाव के कारण दोनों खुद उपस्थित हुई हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि दोनों छात्राएं लहेरियासराय थाना में खुद उपस्थित हो गई। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में हिरासत में लिए दोनों युवकों को पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी में थी आई नजर 
 इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार का कहना है कि रविवार की शाम से दोनों स्कूली छात्राएं गायब थी। दोनों अपने किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने घर ने निकली थी। बर्थडे पार्टी एक रेस्टोरेंट में रखा गया था। पार्टी में घर से निकलने के बाद देर रात तक दोनों घर नहीं लौटी। तब घटना को लेकर एक छात्रा के पिता ने विश्वविद्यालय थाने में सोमवार की रात को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दोनों निजी विद्यालय के आठवीं की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने ली राहत की सांस 
परिजनों का कहना है कि स्कूली छात्राओं के गायब होने से उनके परिवार वाले काफी परेशान बने थे। दोनों छात्राओं के मिलने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed