फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Heavy rain in Patna water entered the house of Deputy CM, waterlogging in the Bihar assembly premises too

बिहार: सिर्फ 4 घंटे की बारिश ने खोली सुशासन की पोल, डिप्टी सीएम के घर में घुसा पानी, विधानसभा परिसर में भी जलभराव

Sat, 26 Jun 2021 01:13 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 26 Jun 2021 01:13 PM IST
सार

बिहार की उप मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी के आवास पर भी 25 जून की रात हुई भारी बारिश से आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। रेणु देवी के आवास पर भी तकरीबन डेढ़ फीट तक पानी भरा है।

विज्ञापन
Bihar:  Heavy rain in Patna water entered the house of Deputy CM, waterlogging in the Bihar assembly premises too
विधानसभा परिसर जलभराव - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार में बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की रात हुई बारिश आफत का सबब बन गई। महज चार घंटे की बारिश के बाद पूरे शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। विधानसभा परिसर में करीबन डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा है। वहीं बिहार की डिप्टी सीएम और आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी के आवास में भी पानी घुस गया। शहर के कई अन्य इलाकों में भी सड़कों पर नदी-नालों सा नजारा नजर आया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बिहार की उप मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी के आवास पर भी 25 जून की रात हुई भारी बारिश से आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। रेणु देवी के आवास पर भी तकरीबन डेढ़ फीट तक पानी भरा है। विधानसभा परिसर और डिप्टी सीएम के आवास के अलावा पटना का अस्पताल और कई अन्य इलाके भी बारिश के पानी के कारण टापू में तब्दील हो चुके हैं। शहर के कंकड़बाग, अशोकनगर, राजवंशीनगर, बेउर, चिरैयाटांड पुल के आसपास के इलाकों और मीठापुर बस स्टैंड व उसके आसपास भी जलजमाव हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पटना को बारिश से निजात अभी मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने मानसून के दौरान इस तरह की बारिश को आम बताया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में पटना और प्रदेश के अन्य इलाकों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल, लोगों को बारिश से निजात मिलती नहीं नजर आ रही।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed