फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Hearing in land-for-job scam case today, Rouse Avenue Court, Lalu Prasad, Rabri Devi, Tejashwi Yadav

Bihar News : जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस की सुनवाई इस तारीख तक टली, आरोपियों को कोर्ट ने दिया समय

Wed, 29 Nov 2023 04:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 Nov 2023 04:36 PM IST
सार

जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में घोटाला केस में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की थी। इसमें राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

विज्ञापन
Bihar: Hearing in land-for-job scam case today, Rouse Avenue Court, Lalu Prasad, Rabri Devi, Tejashwi Yadav
लालू परिवार

विस्तार

जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए टल गई है। कोर्ट से आरोपी पक्ष की ओर से स्क्रूटनी करने के लिए समय की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने इन्हें समय दे दिया। इस मामले में अब दिसंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले यानी 2 नवंबर को इस केस में लालू-राबड़ी समेत सभी आरोपियों के पासपोर्ट अदालत में जमा करवाए गए थे। 

विज्ञापन


लालू-राबड़ी समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था
दरअसल, जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में घोटाला केस में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की थी। इसमें राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद 16 अक्टूबर को सुनवाई में कोर्ट ने लालू परिवार को  राहत दी थी। कोर्ट की तरफ से उन्हें हर सुनवाई में पेशी से छूट दी गई थी। कोर्ट ने तेजस्वी यादव को भी सरकारी दौरे पर विदेश जाने की अनुमति दे दी थी। वहीं, 50 हजार के निजी मुचलके पर कोर्ट ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को जमानत दी थी। 
विज्ञापन


जानिए, क्या है जमीन के बदले नौकरी घोटाला? 

  • रेल भर्ती से जुड़े एक और घोटाले का आरोप यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला पर भी लगा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मामले में भी सीबीआई ने विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में विजय सिंगला पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है।
  • 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए।
  • सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed