फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar govt to build fences around 4,500 temples to prevent land encroachment: Minister

बिहार: 4500 मंदिरों में बाड़ लगाएगी नीतीश सरकार, अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की योजना 

Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
सार

योजना एवं विकास विभाग ने 11 मार्च को गृह विभाग से राज्य में करीब 4,500 पंजीकृत मंदिरों और मठों की बाड़ के निर्माण के लिए धन जारी करने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन
Bihar govt to build fences around 4,500 temples to prevent land encroachment: Minister
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

बिहार सरकार जल्द ही राज्य में लगभग 4,500 मंदिरों या मठों में बाड़ लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। मंत्री प्रमोद कुमार ने गुरुवार को विधानसभा को यह जानकारी दी। प्रमोद कुमार ने कहा कि मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कानून मंत्री ने कहा कि योजना एवं विकास विभाग ने 11 मार्च को गृह विभाग से राज्य में करीब 4,500 पंजीकृत मंदिरों और मठों की बाड़ के निर्माण के लिए धन जारी करने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि उनके विभाग ने सभी जिलों के प्रशासनिक प्रमुखों को अन्य 2,176 अपंजीकृत मंदिरों या मठों के कामकाज के प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। कुमार ने कहा कि इन अपंजीकृत मंदिरों से संबंधित कई करोड़ रुपये के 3,212 एकड़ के राजस्व रिकॉर्ड को प्रस्तुत करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। मौजूदा कानूनों में कुछ बदलाव किए जाने के बाद इन संपत्तियों को जल्द ही सरकारी भूमि घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के बाद ये अपंजीकृत मंदिर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद (बीएसआरटीसी) की सीधी निगरानी में काम करेंगे। इसी तरह की राय व्यक्त करते हुए बिहार के भूमि सुधार और राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि बीएसआरटीसी के तहत मंदिरों को चलाने का निर्णय बड़े पैमाने पर अनियमितताओं को रोकने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed